देवेंद्र सिंह चौहान, औबेदुल्लागंज। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में शासकीय भूमि की कथित अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में प्रशासन ने आखिरकार कड़ा रुख अपना लिया है। दो महीने चली लंबी जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। खास बात यह है कि इस कार्रवाई को करवाने के लिए भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता बच्चन सिंह लोधी पिछले 7 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए थे। पुलिस और प्रशासन का शिकंजा कसने के बाद अब इस घोटाले में और भी कई बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
पति ने पत्नी को बेची जमीन, सिस्टम की आंखों में झोंकी धूल
यह पूरा सनसनीखेज मामला औबेदुल्लागंज के वार्ड क्रमांक 4 का है, जहाँ करोड़ों रुपये की बेशकीमती शासकीय भूमि को सुनियोजित तरीके से खरीदने और बेचने का खेल खेला गया। अजीबोगरीब खेल: इस फर्जीवाड़े की हद तब पार हो गई जब कागजों पर क्रेता और विक्रेता आपस में ही बन गए। एक मामले में पति ने अपनी पत्नी को और पत्नी ने अपने पति को ही शासकीय जमीन बेच दी और बाकायदा रजिस्ट्रियां तक करा ली गईं।
एसएसबी जवान पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्याः हार्ट अटैक बताकर ले जा रहा था शव,
जिम्मेदारों की खामोशी
आरोप है कि सिस्टम ने आंखें मूंदकर करोड़ों की सरकारी जमीन की बंदरबांट होने दी। इस गंभीर भ्रष्टाचार की शिकायत तमाम आला अफसरों से की गई थी, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय लोगों और न्याय की मांग को लेकर भाजपा नेता बच्चन सिंह लोधी ने मोर्चा खोल दिया और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
डायल 112 गाड़ी से बदमाश के घर शराब पीने पहुंचे ASI और हेड कांस्टेबलः DCP ने दोनों को
7 दिन के धरने के बाद जागा प्रशासन, 13 पर केस
भाजपा नेता बच्चन सिंह लोधी के सात दिनों तक चले कड़े संघर्ष और अनिश्चितकालीन धरने के दबाव के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, जांच का दायरा अभी खत्म नहीं हुआ है और पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान इस घोटाले में संलिप्त अन्य कई लोगों के नाम भी मुकदमे में शामिल किए जा सकते हैं।
रिटायर्ड IAS हत्याकांड में बड़ा एक्शन: भोपाल में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, आगरा से गिरफ्तारी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

