संजय पाटीदार, भोपाल। रिटायर्ड आईएएस (IAS) राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लाया जा रहा था।

राजधानी भोपाल में हुए रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी वरुण कुमार का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को यूपी के आगरा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे भोपाल लेकर आ रहे थे। इसी दौरान वह मुगलिया छाप के पास पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। पुलिस और आरोपी के बीच झूमाझटकी हुई। जिसके बाद उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया। घायल आरोपी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: हत्या-लूट की FIR दर्ज, मोबाइल ऑन-ऑफ कर पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी

गौरतलब है कि 30 सितंबर को भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजनगर निवासी रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। वे अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उन्होंने वारदात से दो दिन पहले घर पर नौकर रखा था, जिसका नाम वरुण कुमार है। घटना के बाद से वरुण गायब था। वरुण कुमार अपने साथ राकेश अग्रवाल का मोबाइल फोन भी ले गया था। वह बार-बार मोबाइल ऑन-ऑफ कर पुलिस को चकमा दे रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m