नोएडा. कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 7 अफसरों को इधर से उधर किया गया है. जिसमें स्वतंत्र सिंह को एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जितेंद्र कुमार सिंह को एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी मिली है. अनिल कुमार पांडेय नोएडा जोन सर्किल-2 के एसीपी बनाए गए हैं. संतोष कुमार मिश्रा को दोबारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा का चार्ज सौंपा गया है. प्रभारी एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा को बनाया गया है. ये सभी तबादले CP लक्ष्मी सिंह ने किए हैं.
बता दें कि बीते 4 मई को भी जनपद में फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई थी. जिसमें साद मियां खॉन (IPS) को पुलिस उपायुक्त नोएडा के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त एफआरआरओ और नारकोटिक्स की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. वहीं, रवि शंकर निम (IPS) को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, प्रोटोकॉल के साथ पुलिस उपायुक्त लाईन्स की भी जवाबदारी सौंपी गई थी.
इसे भी पढ़ें : ‘कानून राज’ में खाकी का खौफ खत्म! अस्पताल में घुसकर मरीज की गोली मारकर हत्या, ट्रेन में हो रहे हमलों ने बढ़ाई चिंता
इसी क्रम में शैलेन्द्र कुमार सिंह (IPS) को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा के साथ पुलिस उपायुक्त (अपराध) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. जबकि शैव्या गोयल (IPS) को महिला सुरक्षा और साइबर के साथ-साथ अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना एवं सुरक्षा और कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

