शिखिल ब्यौहार, भोपाल। केंद्र सरकार ने राज्यों की आर्थिक मजबूती और विकास योजनाओं को गति देने के लिए एक बड़ा निर्णय लेते हुए टैक्स डेवोल्यूशन (कर हस्तांतरण) की अतिरिक्त किस्त के रूप में कुल ₹1.09 लाख करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। इस फैसले के तहत मध्यप्रदेश को ₹8,010 करोड़ की बड़ी वित्तीय सहायता मिली है। मध्यप्रदेश को मिली इस अतिरिक्त वित्तीय राहत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।
02 अगस्त महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
विकास कार्यों और जनकल्याण को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस अतिरिक्त कर वितरण से प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि- इस राशि का उपयोग प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर (अधोसंरचना) से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में किया जाएगा।आर्थिक संबल मिलने से जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का दायरा और प्रभाव बढ़ेगा।
MP में मानसून फिर होगा मेहरबान! 4-5 अगस्त को तेज बारिश के आसार, इन जिलों में अलर्ट
प्रदेश का समग्र विकास
केंद्र के इस सहयोग से मध्यप्रदेश के चौमुखी विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा उठाये गए इस कदम से न केवल राज्यों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार में भी बड़ी मदद मिलेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


