MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। प्रदेश में 4-5 अगस्त को उत्तरी और पूर्वी हिस्से के जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। 3 और 4 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 48 घंटे के दौरान कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) समेत मानसून टर्फ एमपी के ऊपर से गुजर रही है। जिसकी वजह से भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटे के दौरान कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। रविवार और सोमवार को बूंदाबादी होने का अनुमान है। वहीं 4-5 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज क्या कुछ रहेगा खास, एक क्लिक में जानें सबकुछ

4 अगस्त को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 अगस्त को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 15.7 इंच बारिश हो चुकी है। यह औसत बारिश 18.1 इंच से 2.4 कम है। यानी, प्रदेश में 13 प्रतिशत पानी कम गिरा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m