शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर एक बेहद सख्त कदम उठाया है। विभाग ने ‘हमारे शिक्षक’ ऐप को अपडेट करते हुए ई-अटेंडेंस की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब शिक्षकों को स्कूल में आने के साथ-साथ छुट्टी होने पर स्कूल परिसर से ही ‘लॉग आउट’ भी करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर उनकी उपस्थिति अधूरी मानी जाएगी।

छुट्टी के बाद 50% शिक्षकों की लोकेशन मिली दूर, तब जागा विभाग

इस बड़े बदलाव के पीछे मुख्य वजह यह रही कि स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। छुट्टी के ठीक बाद जब शिक्षकों की लोकेशन ट्रैक की गई, तो लगभग 50% शिक्षकों की लोकेशन स्कूल से काफी दूर पाई गई। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से ऐप को अपडेट करने का फैसला लिया।

पॉवर गॉसिप: जज को आईएएस समझ बैठे नेताजी, फिट उल्टे पांव लौटना पड़ा…जांच एजेंसी के पास धूल खा

ग्रामीण क्षेत्रों के ‘अप-डाउन’ करने वाले शिक्षकों पर पड़ेगा खासा असर

विभाग के इस सख्त कदम का सबसे बड़ा असर ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों पर पड़ने वाला है। दरअसल, यह बात सामने आई थी कि कई शिक्षक सुबह ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पहुँचकर ई-अटेंडेंस दर्ज तो कर देते थे, लेकिन इसके तुरंत बाद वे वापस अपने घरों के लिए रवाना हो जाते थे। अब नई व्यवस्था लागू होने से इस तरह के ‘खेल’ पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगी।

MP Weather : प्रदेश में अब तक कोटे से अधिक बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

शिक्षकों की उपस्थिति के आंकड़े

राज्य में ई-अटेंडेंस व्यवस्था से शिक्षक बड़े पैमाने पर जुड़ चुके हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं। 90% नियमित शिक्षक ऐप का उपयोग कर रहे हैं। 93% अतिथि शिक्षक इसके जरिए उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। प्रदेश के 100% प्राचार्यों द्वारा इस ऐप का नियमित प्रयोग किया जा रहा है।छोटे शहर आगे, भोपाल-इंदौर जैसे बड़े जिले फिसड्डी। ई-अटेंडेंस लगाने के मामले में प्रदेश के छोटे शहरों और आदिवासी बाहुल्य जिलों ने बाजी मारी है, जबकि बड़े शहरों की स्थिति काफी चिंताजनक है। शीर्ष (Top) उपस्थिति वाले जिले (95% से अधिक)सबसे कम उपस्थिति वाले जिलेबैतूल, सतना, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, नीमच और अन्य छोटे शहर।

MP Morning News: सीएम के कार्यक्रम से लेकर दतिया के दंगल तक, जानें आज क्या कुछ रहेगा खास ?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m