अरुणाचल प्रदेश के नाह आदिवासी समुदाय ने आरोप लगाया है कि चीन की PLA ने अपर सुबनसिरी जिले के टक्सिंग सीमा क्षेत्र में उनकी पुश्तैनी जमीन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है. नाह समुदाय ने बताया है कि चीन बीते 6 साल से अरुणचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले की सीमावर्ती गांवों में जमीनें हड़प रहा है. इस दावे ने एक बार फिर भारत-चीन सीमा विवाद और एलएसी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
अरुणाचल प्रदेश के एक आदिवासी समुदाय ने दावा किया है कि पिछले छह वर्षों से चीन भारतीय सीमा के भीतर जमीन पर कब्जा जमाए हुए है.
अरुणाचल प्रदेश के नाह जनजाति ने चीन के नापाक मंसूबों की पोल खोलकर रख दी है. समुदाय का दावा है कि कई पारंपरिक चरागाह, शिकार क्षेत्र और धार्मिक महत्व वाले स्थान अब चीनी नियंत्रण में हैं. यहां रहने वाले नाह (Nah) जनजातीय समुदाय ने आरोप लगाया है कि पिछले छह वर्षों के दौरान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने उनकी पारंपरिक चरागाहों, शिकार क्षेत्रों और कृषि भूमि के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है.
चीन भले ही भारत के साथ रिश्ते बढ़ाने की बात करता रहा हो, मगर उसका विश्वासघात दुनिया में किसी से छिपा नहीं है.
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार ‘नाह’ आदिवासी समुदाय ने चीन की भारत के सीमावर्ती गांवों में घुसपैठ को लेकर यह चिंता जताई है. चीन के द्वारा यह धोखेबाजी अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हो रहा है.
अपर सुबनसिरी के डिप्टी कमिश्नर को अभी हाल ही में नाह वेलफेयर सोसाइटी (NWS) के अध्यक्ष केरू चाडर ने एक सौंपे गए ज्ञापन के मधुयम से कहा कि ‘हमारी पुश्तैनी ज़मीनें जहां हम कुछ वर्ष पहले तक शिकार करते थे, जंगल से उपज इकट्ठा करते थे, अब वो वर्तमान समय में चीनी PLA के कब्ज़े में हैं.
नाह वेलफेयर सोसाइटी चीन की गतिविधियों का आरोप 5 जगहों पर लगाया है. संगठन के मुताबिक ओयिंग (असाफिला क्षेत्र), पनियार (चुजार्ता), मारपान (मारनाफे), पोत्रांग झील और टिंडिंगतांग जैसे इलाके, जो पहले स्थानीय समुदाय के नियंत्रण में थे.
चाडर ने मेमोरेंडम में कहा, ‘हमें अपनी सेना पर कोई शक नहीं है और हम हमेशा उन पर भरोसा करते हैं. पर टक्सिंग इलाके में चीनी PLA की मौजूदा गतिविधियों का मकसद और रफ्तार बहुत चिंताजनक है.
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने कहा है कि चीन पिछले 10-15 सालों से धीरे-धीरे अपना पांव पसार रहा है, पर इधर 2020 के बाद से तो उसकी रफ्तार बहुत ही ज्यादा बढ़ गयी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

