आकाश श्रीवास्तव, नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां करीब 15 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स और 6 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नीमच-मनासा रोड स्थित करंट वाले बालाजी मंदिर के पास सघन चेकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर बाइक सवार तीन युवकों को घेराबंदी कर दबोचा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
READ MORE: 11 साल के नाबालिग की हसिया से गला रेतकर हत्या: घर में रखे नीले ड्रम में मिला शव, सामने आई चौंकाने वाली वजह
तलाशी में आरोपियों के पास से 150 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है, तथा 20 हजार रुपये मूल्य का डोडाचूरा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अशरफ उर्फ बब्बू, अजरखान उर्फ समीर और फरदीन नीमच के ही निवासी हैं।
READ MORE: पैसों के लिए बेटा बना हैवान: अपने ही पिता के सिर में गोली मारकर की हत्या, वारदात से फैली सनसनी
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि इस ड्रग्स नेटवर्क के बड़े सप्लायर और अन्य जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके।

