राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला देवास जिले का है ,जहां कुसमानिया-हरणगांव मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिलाई गांव के पास यात्री बस और चार पहिया वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 10 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

लाडली बहनों के लिए खुशखबरीः 13 मई को खातों में आएगी राशि, नरसिंहपुर से CM 36वीं किस्त करेंगे अंतरित

बस कन्नौद से लाड़कुई जा रही थी

दरअसल घटना कन्नोद थाना क्षेत्र के कुसमानिया के पास भिलाई की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस कन्नौद से कुसमानिया होते हुए ग्राम लाड़कुई जा रही थी। बताया जाता है कि अचानक बस का कमानी पट्टा टूटने से वाहन बेकाबू हो गया और सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

बस अनफिट और दस्तावेज अधूरे

हादसे की सूचना मिलते ही कन्नौद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस फिटनेस व आवश्यक दस्तावेज के मामले में अनफिट बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m