संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बिल्डर और अधिकारियों की मिलीभगत का एक बड़ा मामला सामने आया है। अयोध्या नगर स्थित चर्चित हाईराइज बिल्डिंग ‘शीतल पैराडाइज’ में स्वीकृत नक्शे के नियमों को ताक पर रखकर भारी अवैध निर्माण किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बिल्डर और मालिक को नोटिस जारी कर दिया है, वहीं ईओडब्ल्यू (EOW) में भी आर्थिक अनियमितताओं और स्टांप ड्यूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है।

स्वीकृत नक्शे से 76 फ्लैट अधिक बनाए, पार्किंग में तान दीं दुकानें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल पैराडाइज अपार्टमेंट के निर्माण के लिए केवल 146 फ्लैट्स की अनुमति (Permission) दी गई थी, लेकिन मौके पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कुल 222 फ्लैट तैयार कर लिए गए। यानी स्वीकृत नक्शे से 76 अतिरिक्त फ्लैट अवैध रूप से बना दिए गए। इसके अलावा, बिल्डिंग में वाहन पार्किंग के लिए तय की गई निर्धारित जगह पर नियमों के विपरीत दुकानें, ऑफिस और कम्युनिटी हॉल का निर्माण कर लिया गया है। पार्किंग की जगह पर व्यावसायिक निर्माण किए जाने से रहवासियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

दुबई से 1 हफ्ते पहले लौटे IT प्रोफेशनल की सड़क हादसे में मौतः सिक्स लेन पर बाइक अनियंत्रित

फायर सेफ्टी पर भी सवाल, EOW में शिकायत

सिर्फ अवैध निर्माण ही नहीं, बल्कि इस हाईराइज बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत के अनुसार, इतनी बड़ी हाईराइज बिल्डिंग में नियमों के मुताबिक फायर सेफ्टी ऑडिट (Fire Safety Audit) नहीं कराया गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इस पूरे प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी राजस्व को चूना लगाने के लिए स्टांप ड्यूटी चोरी किए जाने की शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में की गई है।

SC-ST-OBC को आरक्षण तो EWS को क्यों नहीं? हाईकोर्ट का सवाल, केंद्र और प्रदेश सरकार को

नगर निगम ने जारी किया नोटिस

मामले के तूल पकड़ने के बाद नगर निगम भोपाल ने शीतलनाथ बिल्डर्स प्रा.लि. और इसके मालिक मुकेश जैन को आधिकारिक रूप से नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है। अब देखने यह होगा कि निगम इस अवैध निर्माण पर महज़ नोटिस की खानापूर्ति करता है या अवैध रूप से बनाए गए हिस्सों पर बुलडोजर जैसी कोई बड़ी सख्त कार्रवाई की जाती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m