उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, आग मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित जूता फैक्ट्री में लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में उसने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग लगने की सूचना रात 9:32 बजे मिली थी। इसके बाद दिल्ली फायर सर्विस की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर से छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान भी चलाया गया। छह लोगों को बेहोशी की हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चार की जान नहीं बचाई जा सकी।

आग बुझाने और बचाव अभियान जारी

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दमकल विभाग और राहत टीमें मौके पर आग बुझाने तथा बचाव कार्य में जुटी हुई थीं। हादसे में चार लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

4 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा बी-293/294 स्थित फैक्ट्री में हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल की 20 गाड़ियों ने आग बुझाने और बचाव अभियान में हिस्सा लिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। साथ ही फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद फैक्ट्री के अंदर से छह लोगों को बाहर निकाला। सभी बेहोशी की हालत में थे। उन्हें तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का उपचार जारी है।

बेसमेंट में सबसे पहले लगी थी आग

फायर ऑफिसर ADO पारस कुमार ने बताया कि दमकल विभाग को रात करीब साढ़े नौ बजे मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। यह फुटवियर बनाने और जूते-चप्पल रखने वाली यूनिट है। आग सबसे पहले फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी थी। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग को बेसमेंट तक ही सीमित रखने का प्रयास किया, ताकि यह इमारत के दूसरे हिस्सों में न फैल सके। फैक्ट्री में बहुत ज्यादा धुआं भर गया था, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में चुनौती आई।

तीसरी और चौथी मंजिल से निकाले गए छह लोग

ADO पारस कुमार के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति को तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से बाहर निकाला गया, जबकि पांच अन्य लोगों को चौथी मंजिल से सुरक्षित बाहर लाया गया। इस तरह कुल छह लोगों को फैक्ट्री से निकाला गया। सभी को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और दो का इलाज जारी है। फायर ऑफिसर ने बताया कि दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। फिलहाल घटनास्थल पर कूलिंग-डाउन की प्रक्रिया चल रही है, ताकि आग दोबारा न भड़के। पुलिस और संबंधित विभाग हादसे के कारणों तथा अन्य संभावित नुकसान की जांच कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m