NIA ने श्रीनगर के हजरतबल स्थित डानिहामा गांव में आतंकी गतिविधियों से जुड़ी एक आवासीय संपत्ति को अटैच किया है. इसका यूज आतंकियों के सेफ हाउस के तौर पर किया जा रहा था. यह संपत्ति आरोपी गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ ‘मामा गैस’ की है. यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियों के अधिनियम के तहत की गई. रिहायशी मकान को श्रीनगर के हजरतबल इलाके के दनिहामा में NIA ने ज़ब्त कर लिया है.

एनआईए ने श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को पनाह देने वाले गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ ‘मामा गैस’ की संपत्ति अटैच की है.

NIA ने UAPA की धारा 25 के तहत महानिदेशक की पूर्व मंजूरी के बाद यह कार्रवाई की है. दनिहामा गांव में खसरा नंबर 315 पर बनी यह प्रॉपर्टी आरोपी गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ ‘मामा गैस’ की है. आरोप है कि इस घर का इस्तेमाल सीमा पार से आए पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकियों को छिपाने और उनके लिए एक सेफ ठिकाने के तौर पर किया जा रहा था. 

जांच में सामने आया कि लोकल ‘ओवर ग्राउंड वर्कर्स’ (OGWs) का एक सिंडिकेट पाकिस्तान में बैठे LeT हैंडलर्स के साथ लगातार संपर्क में था. 

NIA के मुताबिक, यह मामला मूल रूप से 31 मार्च 2026 को श्रीनगर के जकूरा पुलिस थाने में एफआईआर संख्या 24/2026 के तहत दर्ज किया गया था. बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंप दी गई. जांच अधिकारियों ने साफ किया है कि इस ठिकाने का सीधा कनेक्शन सीमा पार रची जा रही आतंकी साज़िशों से था. 

NIA अब इस साजिश से जुड़े अन्य ओवरग्राउंड वर्कर्स, मददगारों और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्कों की पहचान करने में जुटी है. यह नेटवर्क आतंकियों की घुसपैठ कराने, उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने, रहने का ठिकाना देने और सुरक्षा बलों व आम लोगों पर हमले के लिए हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करा रहा था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m