संजय वाणी, आलीराजपुर। जिले के जोबट नगर से आधी रात को चोरी के प्रयास की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नर्मदा कॉलोनी स्थित ‘भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड बैंक’ को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, बदमाशों की बैंक के भीतर घुसने की यह कोशिश पूरी तरह नाकाम रही।

सड़क हादसाः सीहोर में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा जिंदगी और मौत

दरवाजा तोड़ने का करते रहे प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात बदमाश बैंक के पास पहुंचे और मुख्य दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करने लगे। बदमाशों ने काफी देर तक कटर या अन्य औजारों की मदद से दरवाजा खोलने की मशक्कत की, लेकिन मजबूत सुरक्षा इंतजामों के कारण वे बैंक के भीतर प्रवेश करने में सफल नहीं हो सके। आखिर में पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि नकाबपोश बदमाश किस तरह दरवाजे को कटर और औजारों से तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

सुबह जब बैंक कर्मचारियों को इस घटना की भनक लगी, तो वहां हड़कंप मच गया। बैंक कर्मी तुरंत इस मामले की शिकायत लेकर जोबट थाने पहुंचे। बैंक प्रबंधन की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जोबट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हुलिए और फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m