पंजाब के बठिंडा में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. यहां दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर लोहे की रॉडें पाई गईं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसी ने जानबूझकर साजिश के तहत रेलवे ट्रैक पर रॉड रखी थीं या इसके पीछे कोई और वजह है. रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, तड़के 3 बजे एक मालगाड़ी बठिंडा-दिल्ली रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी. ट्रैक पर रखी लोहे की रॉडों के कारण ट्रेन को कोई सिग्नल नहीं मिला. जांच करने पर ट्रैक पर 9 लोहे की रॉडें पाई गईं. इस पूरी घटना के कारण ट्रेन कुछ घंटों की देरी से आगे बढ़ सकी. फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

साजिश की आशंका
मध्यप्रदेश के एक जिले में भी ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश का मामला सामने आया है. महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान और गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में ऐसा मामला सामने आने के बाद इसमें बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है. घटना महाराष्ट्र से सटे बुरहानपुर जिले से भी सामने आई थी, जहां ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश का पता चला. मामला सामने आते ही उच्च जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं. यह घटना बुरहानपुर-भुसावल रेलवे रूट की बताई जा रही है.
इसी तरह 8 सितंबर की रात राजस्थान के अजमेर में रेलवे ट्रैक पर एक-एक क्विंटल वजन के दो सीमेंट के ब्लॉक एक किलोमीटर की दूरी पर रखे गए थे. इस दौरान डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के दो अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश को नाकाम कर दिया.
- देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम गायब! संजय सिंह का बड़ा दावा, योगी के बयान पर भी उठाए सवाल
- अश्लील PDF, जबरन बाल कटवाने और ‘व्हाइट हाउस’ का मामला, 80 छात्रों पर एक्शन
- हैदराबाद : MBA छात्र निकला टायर चोर…निशाने पर रहती थी महिंद्रा थार, पुलिस के हाथ लघे15 पहिए बरामद किए
- आज से खुला अचानकमार टाइगर रिजर्व: 18 बाघों वाले घने जंगल में पर्यटक उठा सकेंगे सफारी का रोमांच, इस बार मिलेंगी कई नई सुविधाएं
- दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली, तेजस्वी बोले- वोट की चोरी कर लोकतंत्र को कुचलना चाहती है सरकार

