इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में मोरटक्का के पास नर्मदा नदी में नहाने गए दिल्ली के दो युवक गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में एक युवक को तो सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दूसरे युवक की गहरे पानी में दम घुटने से मौत हो गई। पूरा मामला मोरटक्का से करीब तीन किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर रोड का है, जहां मांगलवार को यह हादसा हुआ।
READ MORE: चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा, रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, गुंजी किलकारी
घटना की जानकारी लगते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई परिवार में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक यहां ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आएं थे। मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय अजय साहू के रूप में हुई है, जो दिल्ली का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही मोरटक्का चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।
READ MORE: अंधविश्वास का खूनी खेल: बैतूल में तंत्र-मंत्र के चक्कर में 12 साल के मासूम की बलि, संतान न होने पर महिला पर था जादू-टोने का शक
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दिल्ली में रह रहे परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

