झारखंड के धनबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर आ रही है. यहां भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया. कोयले की स्लरी (कोयले के ढेर) के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई. कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बचाव और राहत कार्य जारी है.
धनबाद में बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम ट्रक में स्लरी लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से कई ठेका मजदूर दब गए.
झारखंड के धनबाद में स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हो गया. कोयले की स्लरी में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है. पुलिस, CISF और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से मलबा हटाकर राहत व बचाव कार्य जारी है.
जानकारी के मुताबिक, मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान यह हादसा हुआ. अचानक भारी मात्रा में स्लरी गिरने से चार ठेका मजदूर उसकी चपेट में आ गए और दब गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बचाव कार्य में शामिल हो गए हैं. जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और फंसे हुए मजदूरों को निकालने का प्रयास लगातार जारी है.
मुनीडीह में इससे पहले पिछले महीने बीसीसीएल के बंद पड़े कैप्टिव पावर प्लांट में गैस रिसने से 4 लोगों की मौत हो गई थी. आरोप है कि ये लोग प्लांट के अंदर लोहा चोरी करने के लिए घुसे थे. क्लोरीन गैस की टंकी का पाइप काटने के दौरान वह फट गया और उसकी चपेट में आने से 4 लोग मारे गए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

