Lifestyle Desk – अगर आपको चटपटा और मसालेदार स्ट्रीट फूड पसंद है, तो टिक्की छोले का स्वाद यकीनन आपकी पसंदीदा डिशों में शामिल होगा। बाहर मिलने वाले कुरकुरे आलू की टिक्की और मसालेदार छोले हर किसी को लुभाते हैं। लेकिन कुछ लोगो को घर में इसे बनाना थोड़ा कठिन लगता है। ऐसे में आज हम आपको घर पर भी इसे आसानी से तैयार करने के बारे में बतायेंगे। तो आइए जानते हैं शेफ स्टाइल वाले क्रिस्पी टिक्की छोले बनाने की रेसिपी।

सामग्री

टिक्की के लिए

आलू-5–6 उबले हुए
कॉर्नफ्लोर या अरारोट-2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर-½ छोटा चम्मच
गरम मसाला-½ छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
बारीक कटी हरी धनिया
तलने या शैलो फ्राई करने के लिए तेल

छोले के लिए

काबुली चना -1 कप
प्याज-2 बारीक कटे
टमाटर की प्यूरी-2
अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच
जीरा-1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
हल्दी-½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
छोले मसाला-1 छोटा चम्मच
गरम मसाला-½ छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल-2 बड़े चम्मच
हरा धनिया- सजाने के लिए

विधि

  1. भीगे हुए चनों को नमक डालकर कुकर में 5–6 सीटी आने तक उबाल लें।एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा चटकाएं।
  2. प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट पकाएं।टमाटर की प्यूरी और सभी मसाले डालकर तब तक भूनें, जब तक तेल अलग न होने लगे।
  3. उबले हुए छोले और थोड़ा उबला हुआ पानी मिलाकर 10–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें।
  4. उबले आलू को अच्छी तरह मैश करें।इसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया मिलाएं।
  5. बराबर आकार की गोल टिक्कियां बनाएं।तवे पर थोड़ा तेल डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक सेकें।

परोसने का तरीका

एक प्लेट में 2–3 गर्म टिक्कियां रखें। ऊपर से गरमा-गरम छोले डालें। फिर बारीक कटा प्याज, हरी धनिया, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, फेंटा हुआ दही (वैकल्पिक), सेव, अनार के दाने और चाट मसाला छिड़ककर तुरंत परोसें।

बाजार जैसा स्वाद पाने के खास टिप्स

  1. आलू पूरी तरह ठंडे होने के बाद ही टिक्की बनाएं, इससे वे टूटेंगी नहीं।
  2. टिक्की में कॉर्नफ्लोर या अरारोट मिलाने से अच्छी कुरकुराहट आती है।
  3. छोले को धीमी आंच पर मसालों के साथ अच्छी तरह पकाएं, तभी गहरा स्वाद मिलेगा।
  4. चाहें तो उबालते समय चायपत्ती की पोटली डालें, इससे छोले का रंग और स्वाद बेहतर हो जाता है।
  5. टिक्की को परोसने से ठीक पहले सेकें ताकि वह लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहे।