सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बरगवां में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे स्टेशन के पास एक ठेले पर चाट और गुपचुप खाने के दौरान एक मनचले ने कथित तौर पर युवती से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। 

युवती का आरोप है कि वह गुपचुप खा रही थी। इस दौरान लड़का आया और कहा- ‘करेजा कहां जाबै? उसके घर में मां-बहन नहीं है क्या?’ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद युवती आक्रोशित हो गई और उसने युवक का कॉलर पकड़कर उसका विरोध किया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, इस मामले में अभी तक बरगवां थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m