अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से आधी रात की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। खुले आसमान के नीचे अपनी तीन साल की पोती के साथ खाट पर सो रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: पति की क्रूरता से परेशान पत्नी ने पिया एसिड, दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, जेठ के खिलाफ भी FIR दर्ज
हमलावरों ने सोते वक्त उसके चेहरे और सिर पर भारी पत्थर पटक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल को पहले जिला अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति में जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें: MP में ED की बड़ी कार्रवाई: दो पूर्व अधिकारियों की 85 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, इस मामले में हुआ एक्शन
मामला सीधी थाना क्षेत्र के कुदरा टोला रिमार ग्राम का है, जहां मुन्ना रैदास रात में घर के बाहर खाट पर सो रहा था। उसके साथ तीन वर्षीय पोती भी मौजूद थी। तभी अज्ञात बदमाश पहुंचे और करीब पांच किलो वजनी पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। दर्द से चीख सुनकर परिजन बाहर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

