चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को ठगी का शिकार बना लिया। बदमाशों ने बुजुर्ग को मदद का झांसा देकर ATM कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 20 हजार रुपए पार कर दिए। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : पिता ने गला घोंटा, भाईयों ने शव जलाया… गुमशुदगी की रिपोर्ट के 26 दिन बाद जूली के हत्या का राज आया सबके सामने!

क्या है पूरा मामला?

घटना परदेशीपुरा चौराहे पर राखेड़ीवाला धर्मशाला के पास स्थित SBI एटीएम बूथ की है। जहां महेश ATM मशीन से रुपए निकालने पहुंचे थे। रुपए निकालने के दौरान मशीन में तकनीकी समस्या आ गई। तकनीकी समस्या के चलते महेश को परेशानी हुई। तभी दो युवक उनके पास आए और मदद करने की बात कही।

मदद का दिखावा कर थमाया नकली ATM

आरोपियों ने मदद करने का दिखावा करते हुए उनसे पूछा कि क्या समस्या है। जिसके बाद बुजुर्ग ने बदमाशों को बताया कि मशीन में कुछ प्रॉब्लम है। अज्ञात आरोपी ने कार्ड दिखाने की बात कही और उनसे ATM ले लिया। इसी दौरान मदद का दिखावा करते हुए आरोपियों ने बुजुर्ग का ATM बदलकर उन्हें नकली कार्ड पकड़ा दिया और वहां से चुपके से निकल गए। बुजुर्ग भी मशीन की तकनीकी समस्या सोचकर वापस घर लौट आए।

आरोपियों ने खाते से पार की रकम

ATM से लौटने के बाद बुजुर्ग के पास शाम के समय बैंक की ओर से एक मैसेज आया। जिसमें खाते से 20 हजार रूपए के ट्रांजेक्शन का जिक्र था। मोबाइल पर रुपए कटने का संदेश मिलते ही बुजुर्ग परेशान हो गए और उन्होंने तुरंत अपने बेटे को पूरी बात बताई। जिसके बाद बुजुर्ग अपने बेटे के साथ परदेशीपुरा थाने पहुंचे और ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

10-10 हजार के दो ATM ट्रांजेक्शन

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने इंदौर के ही बापट चौराहा स्थित ATM से दस-दस हजार रुपए के दो ट्रांजेक्शन किए। फरियादी बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने रुपए कटने के बाद तुरंत कस्टमर केयर पर कॉल किया और ATM कार्ड को ब्लॉक करवा दिया।

ये भी पढ़ें : दिल्ली अग्निकांड से भी नहीं लिया सबक! सिंगरौली के होटल में फटा गैस सिलेंडर, 1 घंटे लेट पहुंची फायर ब्रिगेड

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फरियादी की शिकायत पर परदेशीपुरा थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित के शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m