चंडीगढ़। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर पंजाब सरकार भी सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के उपायुक्तों को पराली जलाने के मामलों में कमी लाने और पराली प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए एक स्थायी अभियान चलाए जाने को कहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर योजना बनाने की बात भी कही गई है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को फसल अवशेष निस्तारण की तैयारियों को लेकर जिलाधीशों के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए मान ने कहा कि किसानों को पराली जलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए भी जोरदार अभियान चलाएं। साथ ही पराली प्रबंधन मशीनों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी अच्छी तरह से जानकारी दी जाए। इससे लोगों में जागरूकता आएगी।

आपको बता दें कि पलारी जलाने से आए दिन कई तरह की घटनाएं होते रहती हैं। साथ ही प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ते जाता है पलारी जलाने के कारण कई बार कई बड़ी दुर्घटनाएं भी हुई हैं। यही कारण है की पंजाब सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है और लोगो को जागरूक कर रही है।
- अबू धाबी से 1.28 करोड़ की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश: सिल्वर कड़ों में छिपाकर लाई गई 1 किलो सोने की खेप, DRI ने खोला राज
- अंधविश्वास बना मौत की वजह: पलामू में चाचा ने टांगी से काटकर भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- संस्कारधानी में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण कर होटल में रेप, आरोपी गिरफ्तार
- अब्दुल सैयद अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बन सकते हैं; प्राइमरी चुनाव में इजराइल समर्थक हेली स्टीवंस को हराया, ट्रंप के लिए झटका
- अक्षरधाम से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा 50 KM लंबा 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, सफर होगा आसान


