चंकी बाजपेयी, इंदौर। राजस्थान के जैसलमेर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंदौर निवासी मेजर हाजमा आरिफ की असामयिक मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर इंदौर पहुंचा, तो पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद मेजर के अंतिम दर्शन के लिए सैफी कम्युनिटी हॉल में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सैन्य सम्मान के साथ निकली अंतिम यात्रा, लोगों ने दी सलामी
मेजर हाजमा आरिफ का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ जब शहर के रास्तों से गुजरा, तो माहौल बेहद भावुक हो उठा। मार्ग में मौजूद आम नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों ने अपने माथे पर हाथ रखकर शहीद मेजर को सलामी दी और पुष्पांजलि अर्पित की।
अमलाई में ROB पर गार्डर लॉन्चिंग के चलते ट्रेनें प्रभावितः स्टेशन पर 1 घंटे खड़ी रही शटल, यात्री परेशान
विभिन्न समाजों और शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी
मेजर हाजमा आरिफ की अंतिम यात्रा में समाज के लोगों के साथ-साथ इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों से आए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियों ने शिरकत की। शहरवासियों ने भारत माँ के इस वीर सपूत की शहादत और देश सेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


