अजयारविंद नामदेव, शहडोल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अमलाई स्टेशन के पास चल रहे विकास कार्यों के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। चिरमिरी से शहडोल की ओर जाने वाली शटल ट्रेन को अमलाई स्टेशन पर 1 घंटे से अधिक समय तक रोके रखे जाने से यात्रियों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से इलाज और आपातकालीन कार्यों के लिए जा रहे यात्रियों को ट्रेन के इस विलंब के कारण काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
अमलाई और बुढार के बीच ओवरब्रिज निर्माण का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार, अमलाई और बुढार रेलवे स्टेशन के मध्य निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) पर ओपन वेब गार्डर की लॉन्चिंग का काम चल रहा था। इस निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात के साथ-साथ आसपास का सड़क मार्ग भी प्रभावित रहा। गार्डर लॉन्चिंग के कारण शटल ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 1 घंटे की देरी से संचालित हुई।
बड़ी खबरः दिल्ली बुलाए गए एमपी कांग्रेस के दिग्गज, 4 अगस्त को आलाकमान लेगा समीक्षा बैठक,
3 घंटे के रेलवे ब्लॉक में 2 घंटे 40 मिनट में पूरा हुआ चुनौतीपूर्ण कार्य
हादसों से बचाव और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा 3 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। रेलवे की तकनीकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को निर्धारित समय से पहले यानी 2 घंटे 40 मिनट में ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। गार्डर लॉन्चिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन पुनः सामान्य कर दिया गया है।
दर्दनाक हादसाः सेल्फी लेते समय फिसला पैर, वाटरफॉल में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


