अजयारविंद नामदेव, शहडोल। चिरमिर से शहडोल होकर कटनी की ओर जाने वाले रेल यात्रियों को रविवार को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब चिरमिरी करनी शटल ट्रेन अमलाई रेलवे स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, ट्रेन के लंबे समय तक रुके रहने से यात्रियों में बेचैनी बढ़ गई, सबसे अधिक दिक्कत उन मरीजों और उनके परिजनों को हुई, जो इलाज के लिए शहडोल जा रहे थे, कई यात्रियों ने ट्रेन के विलंब से चलने पर नाराजगी भी जताई।

दो घंटे 40 मिनट में गार्डर लॉन्चिंग का कार्य

अमलाई और बुढार रेलवे स्टेशन के बीच निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर ओपन वेब गार्डर लॉन्चिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा करीब तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था, हालांकि तकनीकी टीम ने तय समय से पहले महज दो घंटे 40 मिनट में गार्डर लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहा, ब्लॉक के चलते शटल ट्रेन को अमलाई स्टेशन पर रोकना पड़ा, जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई,वहीं सड़क यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, क्योंकि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य सुरक्षा मानकों के तहत किया जा रहा था।

बड़ी खबरः दिल्ली बुलाए गए एमपी कांग्रेस के दिग्गज, 4 अगस्त को आलाकमान लेगा समीक्षा बैठक,

ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में उपलब्धि

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गार्डर लॉन्चिंग का यह कार्य रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके पूरा होने के बाद परियोजना को गति मिलेगी और भविष्य में इस मार्ग पर सड़क व रेल यातायात और अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा, हालांकि यात्रियों का कहना है कि ऐसे कार्यों की पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था बेहतर ढंग से की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

दर्दनाक हादसाः सेल्फी लेते समय फिसला पैर, वाटरफॉल में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m