शरद पाठक, छिंदवाड़ा। जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुकड़ीखापा वाटरफॉल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए एक 21 वर्षीय युवक की झरने में डूबने से मौत हो गई। घटना के पीछे सेल्फी लेते समय पैर फिसलना वजह बताया जा रहा है। मृतक की पहचान चांद क्षेत्र के भाजीपानी गांव निवासी राहुल बरकड़े (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल बरकड़े अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर पिकनिक मनाने कुकड़ीखापा वाटरफॉल गया हुआ था। पिकनिक के दौरान झरने के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में जा गिरा। साथ आए दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वे उसे निकाल नहीं सके।

सनसनीखेज अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझीः 24 घंटे के भीतर आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार, ये रही हत्या की वजह

अंधेरा बनने के कारण सुबह शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना तुरंत मोहखेड़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शाम ढल चुकी थी। दृश्यता कम होने और अंधेरा छा जाने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। अगली सुबह पुलिस और गोताखोरों की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।

श्रम निरीक्षक या ठेकेदार! सरकारी आवास से चल रही थी फर्म, पिता के नाम से फर्म बनाकर सरकारी टेंडर लेने के आरोप

पुलिस जांच में जुटी

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। मोहखेड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m