रेणु अग्रवाल, धार। गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक निजी यात्री बस में मंगलवार देर रात करीब 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के पास हुआ। बस में धुआं और लपटें उठती देख चालक वाहन को रास्ते पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।

चीख-पुकार के बीच कांच तोड़कर बची जान

बस में धुआं भरते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई यात्री मुख्य दरवाजे से बाहर भागे, तो कई लोगों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर छलांग लगाई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। कानपुर निवासी यात्री नीलम पाल ने बताया कि उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए पहले अपने 8 साल के बेटे को खिड़की से बाहर निकाला और फिर खुद कूदकर जान बचाई। हालांकि, यात्रियों के बैग, नकदी, जेवर और कपड़े जलकर खाक हो गए।

अवैध घुसपैठ पर पुलिस का शिकंजा: 20 दिन की जांच के बाद 13 बांग्लादेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

दाहोद में कराया गया था बस का मेंटेनेंस

यात्रियों के अनुसार, सूरत से रवाना होने के बाद दाहोद के पास एक होटल पर बस को करीब 4 घंटे रोककर तकनीकी मरम्मत कराई गई थी, जिसके बाद उसे आगे रवाना किया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि तकनीकी खराबी के कारण ही आग लगी होगी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, यात्रियों को किया रवाना

सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव पुलिस बल के साथ पहुंचे। दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस (UP 83 BT 3947) पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने मार्ग डायवर्ट कर यातायात सुचारू कराया और प्रभावित यात्रियों को इंदौर की ओर जाने वाली अन्य बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। थाना प्रभारी के अनुसार, मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

मध्यप्रदेश

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती के इंटरव्यू रिजल्ट जारी करने पर कोर्ट ने लगाई रोक

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m