राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मोहदा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भीषण आग ने देखते ही देखते करीब 20 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि कई गैस सिलेंडर फट गए और पूरा गांव धमाकों की आवाज से दहल उठा।
मुरैना कलेक्ट्रेट में लगी आगः पीएम किसान योजना, कृषि विभाग के कंप्यूटर जलकर खाक, आग लगी या…
घटना बैतूल जिले के मोहदा गांव की
दरअसल घटना बैतूल जिले के मोहदा गांव की है, जहां अचानक लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटों ने करीब 20 घरों को जलाकर राख कर दिया। आग के दौरान कई गैस सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। धमाकों की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
सिलेंडर फटे और सब कुछ जल गया
ग्रामीणों ने जैसे-तैसे अपने परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। कहा-“हम लोग खाना बना रहे थे तभी अचानक आग लग गई, फिर सिलेंडर फटने लगे और सबकुछ जल गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हालात का जायजा लिया और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

