मथुरा. नगला चंद्रभान गांव में 18 वर्षीय गौरव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले गौरव ने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी विधवा भाभी, उसके चाचा और एक पड़ोसी पर मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने वीडियो को जांच का अहम हिस्सा बनाया है.

इसे भी पढ़ें- दवा का नशा चढ़ा तो प्रेमी बन गया हैवान! दोबारा संबंध नहीं बनाने पर गर्लफ्रेंड की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चचेरे भाई की मौत के बाद भाभी से हुआ प्रेम

पुलिस के मुताबिक, गौरव के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. इसके बाद गौरव का अपनी विधवा भाभी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. रिश्ते की जानकारी मिलने पर महिला के मायके वालों ने उसे अपने घर बुला लिया और इस संबंध का विरोध करने लगे. आरोप है कि महिला के चाचा और पड़ोसी ने गौरव को बुलाकर भाभी से दूर रहने की चेतावनी दी थी.

मानसिक तनाव और धमकी से परेशान था गौरव

परिजनों का कहना है कि गौरव को लगातार धमकियां मिल रही थीं. इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था. गौरव ने कमरे में जाने से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाया. वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए भाभी, उसके चाचा और पड़ोसी को जिम्मेदार बताया. इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली.

कमरे में लटका मिला शव

सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो गौरव का शव फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. गौरव का मोबाइल और उसमें रिकॉर्ड किया गया वीडियो पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

इसे भी पढ़ें- 2013 बैच की तेजतर्रार IAS दिव्या मित्तल ने दिया त्यागपत्र, सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट से हुआ खुलासा

वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. साथ ही घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी