Bihar Crime: बिहार के बाढ़ अनुमंडल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां आज रविवार की सुबह मरांची थाना क्षेत्र में 18 सितंबर से लापता शख्स का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान रामप्रवेश सिंह के रूप में हुई है। उनका शव भगत टोला के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है कि रामप्रेवश सिंह को शराब पिलाने के बाद पीट-पीटकर उनकी हत्या की गई है।

18 सितंबर की रात से थे लापता

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामप्रेवश सिंह 18 सितंबर की रात मवेशी की खरीद-बिक्री के लिए अपने घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। देर रात होने पर परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी, जिसके बाद परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। स्थानीय लोगों ने भी आसपास के इलाकों में उन्हें खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।

वहीं, आज सुबह भगत टोला के पास रामप्रेवश सिंह का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि रामप्रवेश सिंह को मवेशी की खरीद-बिक्री के बहाने बुलाया था। इस दौरान उन्हें शराब पिलाई गई और मारपीट की गई। उनका कहना है कि मारपीट के दौरान ही रामप्रवेश सिंह की हत्या की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रामप्रवेश सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस फिलहाल परिजनों के आरोपों और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मवेशी की खरीद-बिक्री के लिए उन्हें किन लोगों ने बुलाया था? और इस वारदात में कौन-कौन शामिल है? वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है। सभी घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में टीटीई ने मांगा टिकट, लड़की फाड़ने लगी अपने कपड़े, कैमरे में कैद हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा