फिलीपींस के अल्बे प्रांत में मायोन ज्वालामुखी ने फिर से विकराल रूप दिखाया है। आसमान में राख के घने गुबार उठ रहे हैं और धरती से लावा निकलकर आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले रहा है। रविवार 3 मई 2026 को ज्वालामुखी की सक्रियता बढ़ने के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ज्वालामुखी के छह किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया है।
मनीला के दक्षिण पूर्व में मौजूद अल्बे प्रांत में मायोन ज्वालामुखी सक्रियता फिर से बढ़ने के बाद हजारों लोगों को निकाला गया है. आसमान में राख के गुबार उठे. आसपास के इलाके को अपनी चपेट में लिया.
फिलीपींस के अल्बे में बेहद ही खतरनाक प्राकृतिक घटना सामने आई है. मनीला के दक्षिण पूर्व में मौजूद अल्बे प्रांत में मायोन ज्वालामुखी सक्रियता फिर से बढ़ने के बाद हजारों लोगों को निकाला गया है. यहां रविवार 3 मई 2026 को मायोन ज्वालामुखी फट गई यानी फिर से सक्रिय हो गई है. इस दौरान इलाके से हजारों लोगों को निकाला गया है. अधिकारियों ने लावा और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है. इस दौरान आसमान में राख के गुबार उठे और आसपास के इलाके को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.
इधर, ज्वालामुखी फटने के बाद पांच लेवल के पैरामीटर को बढ़ाकर 3 के लेवल तक कर दिया है. साथ ही निवासियों को लावा, भूस्खलना और आगे के विस्फोट के खतरे का अलर्ट जारी करते हुए, इलाके से 6 किलोमीटर के दायरे में जाने से मना किया है. लगभग 2,462 मीटर ऊंचे और छोटे साइज के लिए पहचाना जाने वाला प्रसिद्ध ज्वालामुखी में स्ट्रोम्बोलियन विस्फोट हो रहे हैं.
अधिकारियों की मानें तो ज्वालामुखी में स्ट्रोम्बोलियन गतिविधि देखी जा रही है. इसमें लावा, गैस, और ज्वालामुखी मलबे के भीतर रुक रुककर विस्फोट कर रहे है. यह फिलीपींस का सबसे एक्टिव ज्वालामुखी है. यह एक टूरिस्ट स्थल भी है. हालांकि, स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है.
ज्वालामुखी से निकली राख दूर-दूर तक फैल गई है, जिससे आसपास के इलाकों में दृश्यता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। इधर राख फैल जाने की वजह से आसपास के इलाकों के ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ा है. बिजिविलिटी भी घट गई है. इसके चलते 5 हजार लोगों को राहत केंद्र में रखा गया है. सड़कों पर राख की परत जमने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह बाधित हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

