दिल्ली में आगामी रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मंदिरों के आसपास मांस की दुकानों (meat shop) को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रामलीला स्थलों और मंदिरों के आसपास विशेष स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इस संबंध में निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बुधवार को निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पत्र लिखा। पत्र के जरिए नवरात्र के दौरान मंदिरों और रामलीला स्थलों के आसपास साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने तथा मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मंदिरों और रामलीला स्थलों पर विशेष सफाई
नवरात्र के दौरान दिल्ली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वहीं, कई स्थानों पर रामलीला का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में निगम ने इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास नियमित सफाई, कूड़ा उठाने और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
रामलीला स्थलों और मंदिरों का होगा निरीक्षण
सत्या शर्मा ने सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले रामलीला स्थलों और मंदिरों का निरीक्षण करें। इन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि नवरात्र और अन्य त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, कूड़ा उठाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।
मंदिरों के आसपास मांस की दुकानें बंद रखने के निर्देश
पत्र में नवरात्र के दौरान मंदिरों के आसपास मांस की दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ऐसे स्थानों पर अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों को भी बंद कराने को कहा गया है। निगम अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा गया है।
मच्छर रोधी दवाओं का होगा छिड़काव
त्योहारों के दौरान मच्छरों और अन्य कीटों की रोकथाम के लिए भी निगम ने विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। रामलीला स्थलों, मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। निगम का उद्देश्य आयोजन स्थलों और उनके आसपास स्वच्छ एवं मच्छर मुक्त वातावरण बनाए रखना है, ताकि नवरात्र और रामलीला के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
मंदिरों के आसपास मांस की दुकानें बंद रखने के निर्देश
पत्र में नवरात्र के दौरान मंदिरों के आसपास मांस की दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों को भी बंद कराने को कहा गया है। संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
रामलीला स्थलों का नियमित निरीक्षण करेंगे अधिकारी
स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को नवरात्र के दौरान रामलीला आयोजन स्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और किसी कमी की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नवरात्र और रामलीला आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

