कुंदन कुमार, पटना। बिहार में टेंडर घोटाला से जुड़े मामले में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सम्राट सरकार पर हमलावर है। इस मामले पर बिहार सरकार में मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, बिहार में एनडीए की सरकार है और भ्रष्टाचार के मामले पर हम लोगों का शुरू से ही जीरो टॉलरेंस की नीती रही है।

कोई भी हो, कार्रवाई होती रहेगी- सुनील कुमार

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि, विपक्ष कुछ भी कहे, लेकिन ये समझना होगा कि कारवाई भी हमारी सरकार ही कर रही है। टेंडर घोटाले की जांच कर कारवाई हो रही है, उसमें बड़े अधिकारी पर भी कार्रवाई हुई है। ये बात विपक्ष को लोग कहां समझते है? उन्होंने सा-साफ कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार थे, उस समय में भ्रष्टाचारियों पर कारवाई होती थी और अब हमारे मुख्यमंत्री सम्राट जी हैं। वो भी नीतीश जी के नीति पर चलकर भ्रष्टाचारी पर कारवाई कर रहे हैं। इसमें गलत कहां है?

सुनील कुमार ने कहा कि, सरकार को जब ऐसे बातों का पता चलता है, तो कोई कितना भी रसूख वाला क्यों ना हो? हम लोग कारवाई करते हैं और आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।

​रिशु श्री का टेंडर मैनेजमेंट नेटवर्क

गौरतलब है कि बिहार में टेंडर प्रबंधन और भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ED (प्रवर्तन निदेशालय) की उस जांच रिपोर्ट के बाद की गई है, जिसमें ठेकेदार रिशु श्री की संलिप्तता और उसके द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित करने का खुलासा हुआ है।

​जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार ठेकेदार रिशु श्री राज्य के विभिन्न विभागों में सचिव से लेकर नगर आयुक्त स्तर तक के अधिकारियों को अपनी उंगलियों पर नचाता था। उसका काम टेंडर मैनेज करना और अपने चहेते अधिकारियों को प्रमुख पदों पर पोस्टिंग दिलाना था। इस बदले में, वह अधिकारियों को महंगे तोहफे और आलीशान यात्राएं प्रायोजित करता था।

ये भी पढ़ें- आवास खाली करने के मूड में नहीं राबड़ी देवी, सिंगापुर से लौटने के बाद लालू यादव लेंगे बड़ा फैसला