नितिन नामदेव, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा के स्वर में सजा नया छत्तीसगढ़ी लोकगीत महानदी के पानी औ रे, छत्तीसगढ़ के माटी औ 14 अगस्त को आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को लेकर मंत्री ने लल्लूराम.कॉम से खास बातचीत की और कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की अस्मिता को लेकर 4 से 5 गाने और आने वाले हैं।

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि यह गाना लक्ष्मण मस्तुरिया का है, लेकिन इसे मैंने गया है। लक्ष्मण मस्तुरिया से मेरा बहुत ज्यादा लगाव है। यह गाना छत्तीसगढ़ के खान-पान, रहन-सहन, नदी-जल-पानी, छानी-खपरा, संस्कृति, पकवान और परिवेश सहित सभी चीजों को इस गाने ने समेट लिया है। छत्तीसगढ़ में माटी, नदी और खाना, पहनावा, कपड़ा, छानी इन सभी की एक अलग विशेषता है, जिसको लेकर मैं यह गाना गया है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की अस्मिता को लेकर 4 से 5 गाने और आने वाले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में लक्ष्मण मस्तुरिया का यह गीत मुझे बहुत पसंद है इसीलिए मैंने यह गाना नदी के पास, किसानों के साथ और गांव के परिवेश में गांव के बीचों इस गाने को गया है, जिसे छत्तीसगढ़ में बहुत ज्यादा लोग पसंद भी कर रहे हैं। तीन दिन में मेरे गाने को लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। छत्तीसगढ़ के भाइयों का अच्छा प्यार मुझे मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति को संजोय रखने के लिए मैंने यह गाना गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m