इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश में अप्रैल के महीने में राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि है कि वह तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे। लेकिन अब कांग्रेस के भीतर राज्यसभा की खाली होने वाली सीट के लिए एक नई जंग छिड़ गई है।
दरअसल, खंडवा पहुंचे अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम ने कहा कि पिछले 25 सालों से किसी भी अल्पसंख्यक को राज्यसभा नहीं पहुंचाया गया है। इसलिए किसी अल्पसंख्यक को राज्यसभा भेजा जाए। लेकिन ये निर्माण हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है। लेकिन प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक नेताओं की भी ये मांग है।
ये भी पढ़ें: विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुनवाई: नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे सबूत, कहा- चुनाव से डर रही है बीजेपी
इस दौरान उन्होंने AIMIM पर भी निशाना साधा और कहा AIMIM वही मुद्दे उठाती है जो उससे बीजेपी के द्वारा दिए जाते है। उससे आगे बढ़ाया जाता है, उस पर बहस कराई जाती है। ये केवल अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक को बांटने का काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मुरैना में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी: UGC पर कहा- सरकारी भी संसोधन चाहती है, हिंदू राष्ट्र को लेकर जानें क्या कहां
खंडवा में कांग्रेस के जिला गांधी भवन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम समेत जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं पर चर्चा करने और आगामी रणनीति पर विचार किया गया। इस मीटिंग में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी भी मौजूद रही।


