पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन रोजगार” के तहत चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पुलिस में नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम के दौरान पंजाब पुलिस में शामिल हुए 1205 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।
ईमानदारी से करें नौकरी: भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश और बिना किसी रिश्वत के युवाओं की भर्ती की है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी नौकरी को ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होंने कहा, “अगर आप ईमानदारी से काम करेंगे तो पंजाब तरक्की करेगा।”
धीरे-धीरे हो रही हैं भर्तियां : भगवंत मान
भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को धीरे-धीरे नौकरी दे रही है और आने वाले दिनों में और भी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
सड़क सुरक्षा बल से हादसों में कमी
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए सड़क सुरक्षा बल (SSF) के कारण सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि और अधिक लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं से बचाई जा सके।

पंजाब में सबसे बेहतर कानून-व्यवस्था : अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतर कानून-व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का प्राथमिक कार्य पंजाब के लोगों को सुरक्षित माहौल देना है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में अब औद्योगिक इकाइयों का आना शुरू हो गया है, जिससे युवाओं को और अधिक रोजगार मिलेगा।
- विदेश यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का करेंगे दौरा, SCO सम्मेलन में भी भाग लेंगे
- Today’s Top News: महादेव बुक पर DGGI का बड़ा शिकंजा, IGKV में तीसरा पेपर लीक होते ही रद्द, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, 18 नेताओं को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ब्राजील के बाद दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम, कोलकाता में खेला जाएगा मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख
- ‘ठाकुर जी, मेरी रक्षा करना…’ बांके बिहारी को डाक से पहुंचीं 20 हजार राखियां, एक मासूम की पाती ने जीता दिल
- Haryana Top News : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, हंगामे के बीच कांग्रेस के 8 विधायक निलंबित, धान खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग, किसानों ने सरकार से की अपील समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर


