Bihar Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 के तहत होने वाली शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, TRE-4 के तहत शिक्षकों की भर्ती के लिए वेकेंसियां निकल चुकी हैं। इसके तहत लगभग 33 से 34 हजार पदों पर भर्ती होने की संभावना है। इसकी तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं और BPSC फिलहाल आवेदन प्राप्त कर रहा है।
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यदि अभ्यर्थियों की संख्या तीन लाख तक रहती है, तो एक दिन में परीक्षा आयोजित की जा सकती है। वहीं, यदि अभ्यर्थियों की संख्या तीन लाख से अधिक होती है, तो BPSC इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा और उसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी।
‘हारने से पहले माहौल बनाने में जुटा विपक्ष’
इस दौरान मिथिलेश तिवारी ने CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी। उन्होंने कहा कि, आज SIR का मुद्दा उठाया जा रहा है। जब कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीती थी, तब उसने चुनाव आयोग के खिलाफ बयान क्यों नहीं दिया? यह बात सभी जानते हैं।
मंत्री ने कहा कि, बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी किन्हीं कारणों से चुनाव हार गई, तो विपक्ष को यह अच्छा लगा। लेकिन अब उन्हें डर सता रहा है कि उत्तर प्रदेश में ये हारने वाले हैं। वे पहले से ही एक माहौल बनाने में जुटे हैं, ताकि उत्तर प्रदेश में हार होती है, तो वे इसका ठीकरा चुनाव आयोग और SIR पर फोड़ सकें।
33,320 पदों पर होनी है शिक्षक भर्ती
BPSC ने TRE-4 के तहत होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत चौथे चरण में कुल 33,320 पदों पर शिक्षकों की बहाली होनी है। 25 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए 1 महीने का समय (26, अक्टूबर, 2026) मिला है। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 है।
किस वर्ग के लिए कितने पदों पर भर्ती?
- TRE-4 के तहत कक्षा 1 से लकर कक्षा 5 तक के लिए कुल 38,47 पदों पर भर्ती होगी।
- कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए 8,563 पदों पर भर्ती होगी।
- कक्षा 9 से कक्षा 10 के लिए कुल 4,370 पदों पर भर्ती होना है।
- कक्षा 11 और 12 के लिए 16,540 पदों पर भर्ती होगी।
ये भी पढ़ें- Bihar Today Weather: पटना समेत कई जिलों में बढ़ेगी गर्मी, जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

