इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में गड्ढों की समस्या से न सिर्फ आम जनता बल्कि अब माननीयों के समर्थक भी इसके शिकार होने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां जनप्रतिनिधि और इंदौर की विधानसभा 3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक का बदहाल सड़क से सामना हो गया। इसका हश्र ये हुआ कि सड़क पर गिरकर वह बुरी तरह चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्होंने महापौर और पार्षदों को जमकर खरी खोटी सुनाई।

यह भी पढ़ें: आजादी का मंच बना सियासी अखाड़ा: झंडावंदन के बाद भाजपा नेता ने बंटवारे पर निकाली भड़ास, कांग्रेस नेता के विरोध के बाद मचा घमासान

बारिश में फिसलती है सड़क

दरअसल, विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक आशु व्यास ने वीडियो बनाकर बताया कि वह सड़क से कहीं जा रहे थे। इस दौरान पल्ला नगर पानी टंकी के सामने सड़क टेढ़ी हो चुकी है और बारिश के दौरान टायर अपने आप फिसलते हैं। वह कम स्पीड से गाड़ी चला रहे थे लेकिन गाड़ी अपने आप स्लिप हो गई और करीब 200 मीटर दूर तक घिसटते गए। इस हादसे में उन्हें चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पैसे देकर बने हैं प्राचार्य’, स्वतंत्रता दिवस के मंच से शिक्षिका ने खोली पोल! VIDEO VIRAL

उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को अरविंदो अस्पताल के पास एक महिला की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई है। लेकिन फिर भी निकम्मे महापौर और गधे पार्षद को जनता और उनकी सुरक्षा की कोई सुध नहीं है। वे सिर्फ पैसा कमाना है, भ्रष्टाचार करना है और लोगों को कच्चे काम दिखाकर अपने जेब भरनी है। जनता हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट देते जा रही है। ऐसे महापौर पार्षद और महापौर को जिताते जाए और भुगतते जाओ। जागो और गधे नेताओं को सबक सिखाओ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m