सुरेश परतागिरी, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जांगला स्थित बालक आश्रम में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं के आदिवासी छात्र लश्कर वट्टी की मलेरिया से मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय स्तर पर इलाज में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और आश्रमों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

विधायक मंडावी ने साधा
ईधर मामले को लेकर विपक्ष के बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने सरकार और संबंधित विभाग पर गंभीर लापरवाही के साथ अव्यवस्था के आरोप लगाए हैं। विधायक ने कहा कि आदिवासी अंचल के बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।
विधायक ने बस्तर को मलेरिया मुक्त किए जाने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए इसे झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में मलेरिया से बच्चों की मौत हो रही है, तो स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

अन्य व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
घटना के बाद आश्रम में रह रहे अन्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, मलेरिया की रोकथाम और समय पर उपचार की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और जिम्मेदारों की भूमिका की जांच होती है या नहीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



