कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल की गई। आतंकी हमले से निपटने के लिए रिहर्सल किया गया। कोर्ट परिसर में आतंकी हमले से निपटने जवानों को ट्रेनिंग दी गई। चलती कोर्ट में अटैक होने की संभावना पर भी हालात से निपटने के लिए ट्रेन किया गया। परिसर के संदिग्ध लोगों को रोकने का भी रिहर्सल किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को आतंकी हमले से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। कोर्ट के अंदर आतंकी अटैक, संदिग्ध लोगों को रोकने, परिसर में हथियार या प्रतिबंधित चीजें लेकर जाने वाले की पहचान करने की जवानों को ट्रेनिंग दी गई। रिहर्सल के दौरान एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया मौजूद रहे। चीफ जस्टिस के अलावा सभी जज और न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिपोर्ट में देरी से प्रशासन की कार्रवाई ध्वस्त, डेयरी संचालक पर लगा 1 लाख का जुर्माना रद्द 

मुख्य सुरक्षा अधिकारी पी एल पतिती ने बताया कि आज 10 जुलाई 2026 को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर हाईकोर्ट में पदस्थ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा एक टीम गठित की गई थी। आज मॉक ड्रिल की कार्रवाई सम्पन्न की गई है। इस दौरान सभी न्यायाधीश भी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल की कार्रवाई में तीन तुकड़ियों में भाग लिया। आउटर गार्डन (पांच नंबर गेट पर) संदिग्ध वस्तुओं को रोकने का रिहर्सल किया गया। वीवीआईपी महोदय की सुरक्षा को लेकर भी ट्रेनिंग दी गई। कोर्ट रूम में आतंकी घटना को रोकने और विफल करने का रिहर्सल किया गया हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m