PM Modi Complete 25 Years Of Public Service: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसेवक (सार्वजनिक जीवन) के तौर पर आज 25 साल पूरे हो गए हैं। यानी वे पिछले 25 साल से नेतृत्व कर रहे हैं। पहले गुजरात राज्य का नेतृत्व किया। इसके बाद गुजरात सीएम रहते हुए देश के प्रधानमंत्री बनें। सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने दिल्ली के सरोजिनी नगर विनायक मंदिर में पूजा (PM Modi prayers at Delhi Vinayak Temple) की। जबकि पीएम सबह 10 बजे देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली बात करेंगे।

मंदिर में पूजा करने की फोटो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

वहीं जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने का तांता लग गया है। जापान के प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (Sanae Takaichi) ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज और देश के विकास के लिए खुद को समर्पित किया है। उन्होंने 2001 से मुख्यमंत्री के तौर पर पीएम मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के विकास को आगे बढ़ाने में उनका खास योगदान है। जापानी प्रधानमंत्री ने जुलाई में हुई अपनी भारत यात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने यात्रा के दौरान गर्मजोशी से स्वागत के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। साथ ही, भारत के खान-पान और संगीत की भी तारीफ की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार चलाते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। पच्चीस साल एक चौथाई सदी के बराबर होते हैं। इन 25 सालों में, बिना थके, बिना रुके और बिना झुके, उन्होंने दिन-रात देश के लोगों की सेवा में खुद को लगा दिया है और देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा- 25 साल का संकल्प को सिद्धि में बदलना और देश को सबसे ऊपर रखना। हम भविष्य के लिए तैयारी कर रहे हैं, हम लगातार तैयारी कर रहे हैं ग़लतियाँ होंगी, ग़लतियाँ होंगी या ग़लतियाँ होंगी #𝐕𝐢𝐤𝐬𝐢𝐭𝐁𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭. हर माइलस्टोन 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों में निहित एक विज़न और एक मज़बूत, ज़्यादा आत्मनिर्भर और ज़्यादा समृद्ध भारत बनाने के संकल्प को दिखाता है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m