अनुराग शर्मा, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की नेहरू कॉलोनी में एक मनचले को युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। जानकारी के अनुसार कुलदीप सैठी के बगीचे के पीछे एक युवक ने युवती पर अशोभनीय टिप्पणियां और गंदे कमेंट किए। युवक की हरकत से नाराज युवती ने डरने के बजाय साहस का परिचय दिया और सरेराह उसकी जमकर पिटाई कर दी।

READ MORE: बॉयफ्रेंड ने 2 लाख में किया सौदा, भूखी-प्यासी 3 दिनों तक कमरे में बंद… समय पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर बचाई जान

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती ने मनचले की हरकत का तुरंत विरोध करते हुए उसे सबक सिखाया। स्थानीय लोगों ने युवती के साहसिक कदम की सराहना की है और कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली ऐसी घटनाओं का डटकर विरोध किया जाना चाहिए। 

READ MORE: बेल या जेल ? 3 जून को मेघालय हाईकोर्ट में सोनम की किस्मत पर होगा फैसला, राजा रघुवंशी हत्याकांड में अहम मोड़, राज्य सरकार ने जमानत रद्द करने की उठाई मांग

घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m