कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मानव तस्करी और दुष्कर्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजगढ़ से लापता हुई एक 17 वर्षीय किशोरी को ग्वालियर और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने समय रहते एक बंद मकान से सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान हैरान करने वाली बात यह रही कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी के हाथ बंधे हुए थे और तीन दिनों से बिना खाए-पिए तड़प रही थी।

ये भी पढ़ें : हर्ष फायरिंग में मौत का मामलाः फरार आरोपी देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

बॉयफ्रेंड ने 2 लाख रूपए में किया सौदा

पुलिस पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई है उसने सबको चौंका दिया है। आरोप है कि किशोरी को उसके ही बॉयफ्रेंड बंटी कंजर ने बहरा फुसलाकर राजगढ़ से अगवा किया था। वह उसे ग्वालियर लेकर आया और यहां के बदनाम इलाके बदनापुरा में रहने वाले तस्करों को 2 लाख रूपए में बेच दिया। किसोरी बीते 29 मई से राजगढ़ से लापता थी और परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे।

तीन दिनों तक भूखे-प्यासे बंधक बनाकर रखा

किशोरी को खरीदने के बाद आरोपियों ने उसे एक कमरे में कैद कर दिया था। आरोपियों ने तीन दिनों तक किसोरी के हाथ बांधकर उसे बंधक बनाकर रखा गया, उसे न तो खाना दिया गया और न ही पीने के लिए पानी। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में मानव तस्करी के साथ-साथ किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का भी सनसनीखेज मामला सामने आया है।

समय पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर बचाई जान

राजगढ़ पुलिस किशोरी का मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर तलाशते हुए ग्वालियर पहुंची थी। यहां ग्वालियर पुलिस की मदद से बदनापुरा में दबिश दी गई। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने जब एक संदिग्ध मकान के बाहर ताला लटका देखा तो शक के आधार पर उसे तोड़ा गया। अंदर किशोरी गंभीर हालत में बंधी मिली।

वहीं पुलिस के दबिश की भनक लगते ही किशोरी को खरीदने वाला मुख्य आरपी और उसके रिश्तेदार मकान में बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें : थाने पहुंचकर महिला बोली- मैंने पति की हत्या कर दीः पुलिस वाले भी रह गए सन्न, वारदात के बाद बच्चों के साथ किया सरेंडर

बदनापुरा-रेशमपुरा नेटवर्क का फिर हुआ पर्दाफाश

ग्वालियर के बदनापुरा और रेशमपुरा इलाके लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों के लिखे कुख्यात रहा है। एक लंबे अरसे बाद इस क्षेत्र में इतने बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने किशोरी को मेडिकल और आउंसलिंग के लिए भेज दिया है। फरा आरोपियों और बॉयफ्रेंड बंटी कंजर की गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीम अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m