सतीश सिंह, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है. शनिवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिमी यूपी में आगरा सीडब्ल्यूसी में सबसे अधिक 94.4 मिमी, जबकि पूर्वी यूपी में प्रयागराज के छतनाग में 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

IMD की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा के बाद ललितपुर में 66 मिमी, गौतमबुद्धनगर के दादरी में 64.5 मिमी और आगरा ऑब्जर्वेटरी में 57 मिमी बारिश हुई है. बागपत के खेकड़ा और बुलंदशहर के खुर्जा में 54-54 मिमी बारिश दर्ज की गई. इटावा के भरथना और गाजियाबाद के लोनी में 40-40 मिमी, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 37.3 मिमी तथा कासगंज के सहावर में 32 मिमी बारिश हुई.

इसे भी पढ़ें : यूपी में बारिश का कहर: हाईवे बने तालाब, अंडरपास में फंसी एंबुलेंस; आगरा में 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मेटाडोर

पूर्वी यूपी में मिर्जापुर सीडब्ल्यूसी में 38.2 मिमी, सिद्धार्थनगर के ककरही में 37.8 मिमी, हरदोई के बिलग्राम में 32.4 मिमी और मिर्जापुर तहसील में 32 मिमी बारिश दर्ज हुई. चित्रकूट के मऊ तहसील में 27 मिमी, प्रयागराज पीबीओ में 26.2 मिमी, खीरी के मुहम्मदी में 26 मिमी और चित्रकूट के राजापुर में 26 मिमी बारिश हुई.

इन जिलों में भी जमकर बरस रहे बादल

इसके अलावा प्रयागराज के करछना में 21 मिमी, फाफामऊ में 20.8 मिमी, मिर्जापुर के चुनार में 20 मिमी, चित्रकूट के मानिकपुर में 19 मिमी और प्रयागराज के बारा में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. कानपुर, वाराणसी, फतेहपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, कुशीनगर और सोनभद्र समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश हुई. पश्चिमी यूपी में बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, अमरोहा, अलीगढ़, मैनपुरी, बरेली, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और इटावा समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है.