बलवंत भट्ट, मंदसौर। मंदसौर जिले में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से करोड़ों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बैंक के करेंसी चेस्ट का भौतिक सत्यापन किए जाने पर नकदी में भारी कमी पाई गई। जांच के दौरान करीब 4 करोड़ 5 लाख रुपये की जगह 3.5 करोड़ रुपए मिलने की बात सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच में करीब 1 करोड़ रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। पूर्व शाखा प्रबंधक अनुज शर्मा और उप प्रबंधक उत्कर्ष घावरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि करेंसी चेस्ट में रखी नकदी और अभिलेखों के मिलान के दौरान अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद विस्तृत जांच शुरू की गई। बैंक अधिकारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद संबंधित अफसरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: ड्रग्स फैक्ट्री से 5 करोड़ के MDMA पकड़ाने का मामला, कोर्ट ने पुलिस के खिलाफ FIR के दिए आदेश, SP बोले- सीधे नहीं हो सकता मामला दर्ज

बैंकिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस अब बैंक के रिकॉर्ड, लेनदेन और नकदी प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामला करोड़ों रुपये से जुड़ा होने के कारण बैंकिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और बैंक की जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गबन की वास्तविक राशि कितनी है और इसमें अन्य लोगों की भूमिका रही है या नहीं।

अन्य आरोपी भी हो सकते है शामिल

इस मामले में एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा मंदसौर में एक बड़ा गबन का मामला सामने आया है। फरियादी ने कोतवानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में 1 करोड़ की राशि का हेरफेर है। इसमें दो अनूज शर्मा और उत्कर्ष घावरी दो आरोपी है। बैंक के मुख्य प्रबंधक और डिप्टी प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। इसका घटनाक्रम दिसंबर 2025 से अभी तक के समय अवधि में हेराफेरी हुई है। मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। जांच के बाद खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m