Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 जून 2026) की खबरों में अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत; ब्रिटेन-आयरलैंड में दंगा; ‘न्यूजक्लिक’ विदेशी फंडिंग केस में ईडी को फटकार; केरल में मुस्लिम आबादी बढ़ी, हिंदू घटे; कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अंतिम वार्निंग दी प्रमुख रहा।

1. अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की हुई मौत
भारत ने बुधवार को ओमान के तट पर एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे. ओमान के तट के पास समंदर में एक तेल टैंकर ‘सेटोबेलो’ पर हुए भयंकर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारी भूचाल आ गया है. ओमान तट के पास तेल टैंकर सेटोबेलो पर हुए हमले के बाद 24 भारतीय क्रू में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, वहीं आदित्य शर्मा समेत 3 भारतीयों की मौत हो गयी है.

2. ब्रिटेन-आयरलैंड में दंगा
ब्रिटेन-आयरलैंड हिंसा की आग में जल रहा है। आयरलैंड के बेलफास्ट में आयरिश व्यक्ति का सिर काटने की कोशिश के विरोध में ब्रिटेन-आयरलैंड में दंगा (Britain-Ireland riots) भड़क गया है। प्रवासी व्यक्ति द्वारा आयरिश व्यक्ति का सिर काटने की कोशिश के बाद ब्रिटेन और आयरलैंड में अप्रवासी विरोधी हिंसा हो रही है। आयरलैंड और ब्रिटेन में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटना सामने आई। बेलफास्ट और उसके आसपास के इलाकों में नकाबपोश भीड़ ने घरों, दुकानों, बसों और कारों को निशाना बनाया।लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर व स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी प्रवासी विरोधी प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हुई।

3. ‘न्यूजक्लिक’ विदेशी फंडिंग केस में ईडी को फटकार
‘न्यूजक्लिक’ और संस्थापक-संपादक प्रबीर पुरकायस्थ (Prabir Purkayastha) के खिलाफ विदेशी फंडिंग केस में ईडी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘न्यूजक्लिक’ के खिलाफ विदेशी फंडिंग केस रद्द कर दिया है। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी को फटकार भी लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि आपकी यह कार्रवाई स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर शक्तियों का मनमाना दुरुपयोग था।

4. केरल में मुस्लिम आबादी बढ़ी, हिंदू घटे
केरल में हिंदू और ईसाई समुदाय के लोगों के लिए एक चिंता की खबर है. केरल में हिंदू और ईसाई समुदायों में एक वर्ष में जन्म की तुलना में मृत्यु दर अधिक दर्ज की जा रही है. हिंदू और ईसाई समुदायों में प्राकृतिक वृद्धि दर अब नकारात्मक हो गई है, अर्थात जितने बच्चे जन्म ले रहे हैं, उससे अधिक लोगों की मृत्यु हो रही है. यह दोनों समुदाय के लोगों के लिए परेशान करने वाली खबर है.

5. कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अंतिम वार्निंग दी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी हाथों शिकस्त खाने वाली ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी (TMC) में बवाल मचा हुआ है। ममता बनर्जी की पार्टी में हर दिन विकट गिरने का दौर जारी है। 20 लोकसभा सांसद बागी होकर अलग गुट बना चुके हैं। जबकि 13 राज्यसभा सांसदों में से 3 ने इस्तीफा दे दिया है। अब ममता बनर्जी की आखिरी विकट भी गिरने की स्थिति में आ गई है। अब कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अंतिम वार्निंग दी है। ममता के बेहद खास कहे जाने वाले कल्याण बनर्जी ने बागी तेवर दिखाते हुए अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पर हमला करते हुए कहा कि हम दोनों में से किसी एक को चुनो।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सुप्रीम कोर्ट बोला- घरेलू महिलाओं को होममेकर नहीं, राष्ट्र निर्माता कहिएः सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू महिलाओं यानी हाऊस वाइफ (housewife) को हीन नजरिए से देखने और उनकी भागीदारी को न मानने को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। देश के शीर्ष न्यायालय ने घरेलू महिलाओं पर सुप्रीम टिप्पणी करते हुए कहा कि इन्हें होममेकर नहीं, राष्ट्र निर्माता (rashtra nirmata) कहिए। एक गृहिणी के लिए होममेकर के बजाय नेशन बिल्डर (nation builder) शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि परिवार में उनके बहुत बड़े योगदान के कारण पत्नियों के लिए यही शब्द इस्तेमाल किया जाना चाहिए। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल में स्कूल में बेडरूम, कैश, कंडोम और शराब जब्तः पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन के बाद भ्रष्ट और आपराधिक टीएमसी नेताओं की पोल खुल रही है। कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज के बाद अब नॉर्थ 24 परगना के प्राइवेट स्कूल से भारी मात्रा में कैश, कंडोम और शराब की बोतलें जब्त की गई है। पुलिस ने नॉर्थ 24 परगना के कांचरापाड़ा (Kanchrapara) स्थित हार्नेट इंग्लिश मीडियम स्कूल से ₹1.77 करोड़ जब्त किया है। वहीं स्कूल परिसर में एक सेमी-फर्निश्ड कमरा भी मिला है जो विवाद का केंद्र बना हुआ है। मामले में पुलिस ने स्कूल के अकाउंट्स डिपार्टमेंट के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल बिकास चंद्र पाल ने इससे अनभिज्ञता जताई है। (पूरी खबर पढ़े)
मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शिकायत दर्जः कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत कर्नाटक विधानसभा सचिवालय में राज्यसभा चुनाव में चुनावी हलफनामे में करोड़ों रुपये की संपत्ति छुपाने का आरोप में दर्ज कराई गई है। आरोप है कि खरगे ने चुनावी हलफनामे में सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट की लगभग 36.86 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा नहीं किया था। हालांकि इस मामले पर मल्लिकार्जुन खरगे या कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (पूरी खबर पढ़े)
TMC नेता जहांगीर खान की हाफ पैन्ट और टी-शर्ट में परेडः एक समय खुद को फलता का पुष्पा कहने वाले TMC नेता जहांगीर खान की लगातार दुर्गति हो रही है। कई दिनों से फरार चल रहे जहांगीर को पश्चिम बंगाल पुलिस (STF) ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद, पुलिस उसे जांच के सिलसिले में फाल्टा ले गई थी। उस दौरान जहांगीर खान को पुलिस सुरक्षा के बीच हाफ पैंट पहने हुए पैदल चलाया (परेड) गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

