Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 अगस्त 2026) की खबरों में 10 में 9 पाकिस्तानी भारत को खतरा मानते हैं; भाजपा का सोनिया पर वंदे मातरम् रुकवाने का आरोप; मोहन भागवत बोले- युवा देश के लिए बोझ बन सकते हैं; लोकसभा ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा प्रमुख रहा।

1. 10 में 9 पाकिस्तानी भारत को खतरा मानते हैं
10 में से 9 पाकिस्तानी भारत को खतरा मानते हैं। इसके उलट 21% भारतीय मुस्लिमों (Indian Muslims On Pakistan) की पाकिस्तान पर पॉजिटिव राय है। हालांकि सभी इंडियंस पाकिस्तान को ही सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। ये खुलासा अमेरिकी प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे में हुआ है। भारत अपना सबसे अहम पार्टनर रूस को मानता है। वहीं, पाकिस्तान ने चीन को अपना सबसे बड़ा सहयोगी देश माना है।

2. भाजपा का सोनिया पर वंदे मातरम् रुकवाने का आरोप
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान वंदे मातरम भी पूरा गाया गया. लेकिन एक विवाद भी शुरू हो गया है. BJP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में हुए आयोजन के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पूरा वंदे मातरम् गाने पर सवाल उठाए और रोकने की कोशिश की. कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को लेकर हुए कथित विवाद पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आ गई है.

3. मोहन भागवत बोले- युवा देश के लिए बोझ बन सकते हैं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर लोगों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भारत स्वतंत्र था, स्वतंत्र है और स्वतंत्र रहेगा। हालांकि देश को सुरक्षित, समृद्ध और विश्वगुरू बनाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना होगा। मोहन भागवत ने युवाओं को डेमोग्राफिक डिविडेंड बताया है। संघ प्रमुख ने कहा कि युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे।

4. लोकसभा ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा
लोकसभा ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। लोकसभा ने अमित शाह पर असंसदीय और अपमानजनक टिप्पणी को लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। कांग्रेस सांसद को 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
महुआ मोइत्रा का हंगामा: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने देर रात सर्किट हाउस का कमरा छोड़ने का आदेश देने को लेकर जमकर हंगामा किया। महुआ मोइत्रा ने बंगाल के कृष्णानगर जिले के सर्किट हाउस में जबरन कमरा खाली कराने के लिए कॉल करने का आरोप लगाया। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि देर रात उन्हें कमरा खाली करने के लिए कहा गया जबकि बाहर भीड़ जमा थी। बाहर जमा भीड़ जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। महुआ मोइत्रा ने कृष्णानगर सर्किट हाउस में हुए घटनाक्रम पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को टैग करते हुए पूरा मामला उठाया है। (पूरी खबर पढ़े)
80वें स्वतंत्रता दिवस पर CJP दीपके ने शुरू किया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियानः 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की. कॉकरोच जनता पार्टी ने अब शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. इस अभियान में देश भर के स्कूलों के लिए आवाज बुलंद की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूल की टूटी खिड़कियों को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बैनरों से ढका जा रहा है. (पूरी खबर पढ़े)
बाबा रामदेव बोले- सरकारी नौकरियों में 99% घोटालाः योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए है. योग गुरु बाबा रामदेव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं के आंदोलन को लेकर बात की और खुद भी बड़ी चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में बड़े स्तर पर खामियां है औऱ अपने जाति, वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाकर दूसरों को बाहर कर दिया जाता है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने ये सब बातें कहीं. उन्होंने कहा कि ऐसे देश कैसे चलेगा भाई सुधर जाओ, नहीं तो देश में आंदोलन और ज्यादा भी हो सकते हैं. (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


