Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 अगस्त 2026) की खबरों में AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार; UPSC Civil Services Prelims 2026 को लेकर विवाद बढ़ा; फांसी सिस्टम खत्म करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; मोदी सरकार के एक्शन से डरे मार्क जुकरबर्ग प्रमुख रहा।

1. AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार

दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों में गड़बड़ी के मामले में केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय की भी गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि राय को ₹1.52 करोड़ की रिश्वत दी गई। ACB का आरोप है कि ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों की शर्तें इस तरह बनाई गई थीं कि एक खास कंपनी को फायदा मिल सके। ACB की जांच अभी जारी है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. UPSC Civil Services Prelims 2026 को लेकर विवाद बढ़ा

UPSC Civil Services Prelims 2026 को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। परीक्षा के GS Paper-1 (Set A) में पूछे गए 8 सवालों को अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर गलत और त्रुटिपूर्ण बताते हुए Central Administrative Tribunal (CAT) का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई करते हुए CAT ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को होगी।

पढ़े पूरी खबर…….

3. फांसी सिस्टम खत्म करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

 सुप्रीम कोर्ट ने फांसी सिस्टम खत्म करने की याचिका खारिज कर दी है। देश के शीर्ष न्यायालय में याचिका दायर कर मौत की सजा देने के लिए जहरीले इंजेक्शन या गोली मारने जैसे तरीकों की मांग की गई थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि फिलहाल ऐसा कोई आधार नहीं है, जिसके कारण फांसी को असंवैधानिक घोषित किया जाए।

पढ़े पूरी खबर…….

4. मोदी सरकार के एक्शन से डरे मार्क जुकरबर्ग

पीएम मोदी का फैसबुक से वीडियो हटाए जाने के बाद मोदी सरकार (Modi government) यानी भारत सरकार ने मेटा और मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को आड़े हाथों लिया था। केंद्र सरकार ने मेटा (Meta) को सेफ हार्बर बंद करने तक की चेतावनी दे दी थी। मार्क जुकरबर्ग के माफी के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ था। मोदी सरकार के कड़े रूख के बाद Meta ने गैरकानूनी CSAM (Child Sexual Abuse Material) कंटेंट पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। Meta ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी गैरकानूनी सामग्री यानी CSAM पर कार्रवाई की है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय commodity market में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। COMEX पर सोने की कीमत 4,459.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। (पूरी खबर पढ़े)

टाटा संस की AGM कोरम पूरा न होने से स्थगितः टाटा समूह की प्रमुख होल्डिंग कंपनी टाटा संस की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) मंगलवार को पर्याप्त कोरम नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई। बैठक दोपहर 2:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑडियो-विजुअल माध्यम से आयोजित होनी थी। हालांकि, जरूरी संख्या में सदस्यों की मौजूदगी नहीं होने से इसे आगे बढ़ाना पड़ा। (पूरी खबर पढ़े)

मुंबई TISS के दीक्षांत में CJI नहीं होंगे चीफ गेस्ट: मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने अपने 86वें दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाने का फैसला बदल दिया है। 22 अगस्त को होने वाले इस समारोह में उनकी जगह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सीएस प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. सीएस प्रमेश टाटा मेमोरियल अस्पताल के डायरेक्टर और मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल सेंटर में थोरैसिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और HOD हैं। (पूरी खबर पढ़े)

नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम दोबारा शुरूः नेपाली कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के गुट की एक कॉन्फ्रेंस शुक्रवार से शुरू होकर आज समाप्त हो गयी. कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य देश को एक बार फिर हिंदू राष्ट्र के तौर पर पहचान दिलाने का था. नेपाल में हाल ही में मधेश और तराई क्षेत्रों विशेषकर सुनसरी जिले की घटनाओं में हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद देश को दोबारा ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित करने की मांग फिर से तेज हो गई है. (पूरी खबर पढे)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m