Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (12 जून 2026) की खबरों में एल नीनो के बाद अब आ रहा गॉडजिला एल नीनो, मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज, तेल संकट के बीच सरकार का नया आदेश प्रमुख रहा।

मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन

Indian Shooter Jaspal Rana Passes Away: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है। जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। जसपाल राणा पर कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

एल नीनो के बाद अब आ रहा गॉडजिला एल नीनो

इस साल भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ी. देश के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 के पार रहा. हालांकि, मानसून के आगमन के बाद सभी को लगा की बारिश बड़ी राहत लेकर आएगी. किसान भी इस बात को लेकर खुश हो रहे थे कि, बारिश में अच्छी पैदावार से उन्हें अच्छी कमाई करने का मौका मिलेगा। लेकिन इस बीच यूरोपीय संघ की मौसम एजेंसी ‘कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस’ (C3S) के हालिया अंतरराष्ट्रीय पूर्वानुमान ने भारत के आगामी मॉनसून सीजन को लेकर एक बड़ी चिंता पैदा कर दी है.

पढ़े पूरी खबर…..

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज

FIR filed Against Stand-Up Comedian Pranit More: ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित के खिलाफ यह एक्शन बिरयानी के 370 वसूलूंगा कमेंट के बाद लिया गया है। पूरा मामला गुरुग्राम में हुए लाइव शो से जुड़ा है, जहां एक 22 साल के लड़के हिमांशु जांगड़ा ने बातचीत के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उसी के कारण प्रणित मोरे की हर तरफ छीछालेदर हुई। इस कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट करना पड़ गया। अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज क है।

पढ़े पूरी खबर…..

तेल संकट के बीच सरकार का नया आदेश

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कमी न होने पाए इसके लिए बहुत ही सख्त और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सामान्य पेट्रोल पंपों से इंडस्ट्रियल और कमर्शियल उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रोक लगा दी है।आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएंगे। इस डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा अब फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल आउटलेट से ईंधन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को इसे लेकर आदेश जारी किया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

ओमान तट पर जहाजों पर हमलों से भारत नाराज: ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने अमेरिका के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने भारत में अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया। हालिया हमलों में भारतीय चालक दल वाले जहाजों को निशाना बनाए जाने और तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद नई दिल्ली ने गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की है। (पढ़े पूरी खबर)

NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। एजेंसी का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाना है। लंबे समय से अभ्यर्थियों द्वारा दिए जा रहे सुझावों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के प्रारूप में कई सुधार किए गए हैं, जिससे उम्मीदवारों को बेहतर परीक्षा अनुभव मिल सकेगा। (पढ़े पूरी खबर)

एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों को आईना दिखाया: S Jaishankar Defend Russian Oil Purchase: रूस से तेल खरीदने को लेकर एक बार फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों को आईना दिखाया है। फिनलैंड में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी तेल खरीद पर भारत का बचाव किया और पश्चिमी देशों के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए। यूरोप में रूस से तेल खरीदने से जुड़े एक सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत पर हमला करने वाले देशों को अमेरिका-यूरोप हथियार बेचते हैं। यह आज से नहीं, बल्कि कई सालों से ऐसा होता आ रहा है। हम भारतीय लोगों ने कभी भी यूरोप को खतरे में डालने वाला कोई काम नहीं किया है। (पढ़े पूरी खबर)

पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम को भेजा अलर्ट टोन; PM Modi Alert On El Nino: अल नीनो से इस वर्ष भारत में मानसून (Monsoon) की बारिश पर खतरा मंडरा रहा है। देश में भीषण गर्मी और सूखा पड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है। अल नीनो से भारत में फसलों की पैदावार पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। अमेरिका के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर ने गुरुवार को कहा कि अल नीनो की स्थिति बनी हुई है और इसके 2026-27 की सर्दियों तक और मजबूत होने की उम्मीद है। अल-नीनो के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम को अलर्ट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों को अल-नीनो के खतरों से तैयार रहने को कहा है।  (पढ़े पूरी खबर)

भारत ने पहली बार तैनात किए READY TO USE 12 परमाणु हथियार: दक्षिण एशिया की सामरिक स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। वैश्विक रक्षा और हथियार नियंत्रण पर नजर रखने वाली संस्था SIPRI (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अपनी परमाणु क्षमताओं को नए स्तर पर पहुंचा दिया है। रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारत के कुछ परमाणु हथियार अब केवल भंडारण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें परिचालन तैनाती (Operational Deployment) की श्रेणी में रखा गया है। (पढ़े पूरी खबर)

ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR: पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद से ममता बनर्जी पर जैसे शनि का प्रकोप पड़ गया है। दीदी की 28 साल पुरानी पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आ रही है। सांसद से लेकर विधायक और पार्षद तक उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक ममता के खिलाफ बगावत हो रही है। छोटे बड़े सभी लीडरों में पार्टी छोड़ने को लेकर होड़ मची है। इस बीच ममता बनर्जी पर एक और मुसीबत आ गई है। कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m