Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 मई 2026) की खबरों में पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, नीट यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम, सीएम विजय ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, ड्रोन-रोबोट्स तय करेंगे अगली जंग, ब्रिक्स बैठक में भिड़े ईरान-UAE के प्रतिनिधि प्रमुख रहा।

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी

CNG Price Hike: 15 मई की सुबह-सुबह देश की जनता पर महंगाई का ट्रिपल अटैक हुआ है। पेट्रोल-डीजल महंगा (Petrol-Diesel Price Hike) होने के बाद सीएनजी भी महंगी हो गई है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है। इसी के साथ अब सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम) में भी सीएनजी 2 रुपए महंगी मिलेगी।

पढ़े पूरी खबर…..

नीट यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम

NEET-UG Re Examination Date: नीट यूजी परीक्षा-2026 की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने 21 जून को री-एग्जामिनेशन का ऐलान किया है। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए तारीखों का ऐलान किया है। इसी के साथ ही परीक्षा में शामिल करीब 22 लाख छात्रों ने अब राहत की सांस ली है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। पेपर लीक के बाद नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

पढ़े पूरी खबर…..

सीएम विजय ने पीएम मोदी को पत्र लिखा

CM Vijay Wrote Letter To PM Modi: तमिलनाडु सीएम विजय ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री विजय ने ये पत्र कपास पर आयात शुल्क (Import duty on cotton) को लेकर लिखा है। तमिलनाडु सीएम (TamilNadu CM) ने पीएम मोदी से हस्तक्षेप करने और कपड़ा उद्योग को बचाने के लिए आयात शुल्क को खत्म करने की अपील की है। विजय ने कपास पर मौजूदा 11 फीसदी आयात शुल्क को घटाकर शून्‍य करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण राज्य का कपड़ा और परिधान क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है।

पढ़े पूरी खबर…..

ड्रोन-रोबोट्स तय करेंगे अगली जंग

भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि भविष्य की लड़ाई ड्रोन, अनमैन्ड एरियल सिस्टम (UAS) और काउंटर-UAS तकनीक के जरिये लड़ी जाएगी. इन तकनीकों ने आधुनिक युद्ध की पूरी तस्वीर बदल दी है. एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि युद्ध अब एक ही जगह सेंट्रलाइज्ड एयर पावर से हटकर बदल रहा है. ऑटोनॉमस मॉडल की ओर तेजी से बढ़ रहा है. यह बातें उन्होंने दिल्ली में CAPSS-IMR जॉइंट सेमिनार को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि ड्रोन भविष्य नहीं, बल्कि आज की हकीकत हैं. एयर चीफ मार्शल सिंह ने स्पष्ट किया कि आज के युद्ध में ड्रोन सिर्फ निगरानी का साधन नहीं रहे हैं. वे अब आक्रमण करने वाले हथियार बन चुके हैं.

पढ़े पूरी खबर…..

ब्रिक्स बैठक में भिड़े ईरान-UAE के प्रतिनिधि

Iran-UAE Clash At BRICS Meeting: ब्रिक्स देशों की बैठक नई दिल्ली में हुई। ब्रिक्स देशों की बैठक में गुरुवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच वेस्ट एशिया संघर्ष को लेकर तीखी बहस हुई। ईरान और यूएई के प्रतिनिधियों के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। इससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि रूस को बीच में आकर माहौल शांत करना पड़ा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बीच-बचाव कर माहौल को शांत कराया।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

शुभेंदु सरकार में जुमे की पहली नमाज : पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब प्रशासनिक के काम करने का तरीके में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में हर बार की तरह नमाजी बड़ी संख्या में सड़क पर ही इबादत कर रहे थे लेकिन इस बार पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद खूब हंगामा हुआ है. पूरी घटना कोलकाता के राजा बाजार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार नमाज़ पढ़ने के दौरान राजा बाजार में पुलिस आ गई और लोगों को सड़क से हटाने लगी. लेकिन नमाजी अड़े रहे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ. राजा बजार में नमाजियों ने नारेबाजी भी की. (पढ़े पूरी खबर)

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर भयंकर गुस्से में राहुल गांधी; Rahul Gandhi React On Petrol-Diesel Price Hike: खाड़ी युद्ध का हवाला देकर पेट्रो कंपनियों ने आज सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस सासंद राहुल गांधी भयंकर गुस्से में है। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा साधते हुए कहा कि 3 का झटका आ चुका है। बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।  (पढ़े पूरी खबर)

नीट परीक्षा अगले साल से ऑनलाइन होगीः Dharmendra Pradhan Press Conference On NEET UG Exam Paper Leak: नीट यूजी परीक्षा-2026 पेपर लीक के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी-2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा की नई तारीख 21 जून तय की गई है। तारीख की घोषणा के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नीट पेपर लीक के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक होना स्वीकार किया है। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति संंवेदनशील हैं। पेपर लीक से निपटने के लिए अगले साल से नीट परीक्षा ऑनलाइन होगी। हालांकि उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए का बचाव किया। (पढ़े पूरी खबर)

पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर: PM Modi 5 Nation Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज से 5 देशों की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत यूएई (UAE) से होगी। प्रधानमंत्री मोदी यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री 6 दिनों में कुल 5 देशों का दौरा करेंगे। यूएई के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड के बाद स्वीडन और नॉर्वे जाएंगे। पीएम मोदी का आखिरी पड़ाव इटली होगा। (पढ़े पूरी खबर)

आरजी कर रेप और मर्डर केस में बड़ा एक्शन; बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। अपनी पहली बैठक में सीएम ने ममता सरकार के कई फैसलों को पलट दिया। सबसे पहले उन्होंने केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत योजना को पूरे राज्य में लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही, 45 दिनों के भीतर बीएसएफ को बॉर्डर की बाड़बंदी के लिए जमीन देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिए उम्र की सीमा भी 5 साल की बढ़ोतरी कर दी। इसी कड़ी में अब सीएम सुवेंदु ने राज्य के बहुचर्चित आरजी कर कांड में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी कारवाई की है। (पढ़े पूरी खबर)

भीषण गर्मी के बीच मॉनसून को लेकर आई बड़ी अपडेट: Monsoon 2026: देश के कई राज्य इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। देशभर में भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने आई है। देश में मॉनसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) के मुताबिक इस वर्ष तय समय (1 जून) से पहले मॉनसून केरलम में दस्तक (Monsoon arrives in Keralam) देगा। इस वर्ष मॉनसून 5 दिन पहले यानी 26 मई को केरलम पहुंचेगा। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m