Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 सितंबर 2026) की खबरों में AI बोला… मैं भी इंसान: 6 माह में 6 बार सीमाओं को तोड़ा, तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी, नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता का हमला, iPhone 18 Pro के लिए दीवानगी ऐपल स्टोर के बाहर रातभर लाइन में लगे रहे लोग प्रमुख रहा।

Elon Musk की Neuralink का नया कमाल
Technology Desk : Elon Musk की Neuralink एक बार फिर अपनी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तकनीक को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने एक बेहद छोटा वीडियो शेयर किया है, लेकिन महज 0.23 सेकंड की इस क्लिप ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

AI बोला… मैं भी इंसान: 6 माह में 6 बार सीमाओं को तोड़ा
विज्ञान में अंधाधुन तरक्की एक दिन इंसान को ही भारी पड़ सकती है, लम्बे समय से विशेषज्ञों ने इसे लेकर समय-समय पर चेतावनी जारी की है। इस बीच चैट GPT के संस्थापक ओपनएआई ने एआई की ट्रेनिंग और जांच में मिले व्यवहारों पर एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक एआई मॉडल ने ट्रेनिंग के दौरान कई ऐसी हरकतें कीं जो चिंताजनक और डराने वाली हैं। कंपनी के अनुसार, मॉडल एक बार नियम न मानने के लिए खुद को इंसान मानने लगा और ऐसा करने के लिए नए नियम गढ़ डाले और कंपनियों व सरकारों के सभी बंधनों से खुद को मुक्त बताया। कंपनी की रिपोर्ट में ऐसे कुल 6 मामलों की जानकारी है।

तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी
Tamil Nadu Gold Ring Scheme: तमिलनाडु सरकार ने नवजात शिशुओं के लिए 1 ग्राम सोने की अंगूठी देने वाली योजना शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को इस योजना की शुरुआत करेंगे। सरकार के मुताबिक, पहले चरण में वितरण के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी गई हैं।

iPhone 18 Pro के लिए दीवानगी ऐपल स्टोर के बाहर रातभर लाइन में लगे रहे लोग
Apple iphone 18 Pro First Sale: भारत में आज (18 सितंबर) से iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। आईफोन 18 की सेल शुरू हो गई है। Apple के लेटेस्ट हैंडसेट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आज पहली सेल है। iPhone 18 Pro के लिए लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली (Delhi Apple Store), मुंबई (Mumbai Apple Store), बेंगलुरु ऐपल स्टोर (Bengaluru Apple Store) के बाहर रात से ही लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। लोग रातभर ऐपल स्टोर के बाह लाइन में लगे रहें।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता का हमला: Nandigram By-Election: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर चुनावी माहौल उस समय गरमा गया, जब कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को एक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी ऐसे समय हुई, जब कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया था। इस घटनाक्रम को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। (पढ़े पूरी खबर)
टाटा’ में सत्ता का महासंग्राम: भारत का सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस समूह टाटा ग्रुप (Tata Group Feud) एक बहुत दुर्लभ और इंटरनल उथल-पुथल का सामना कर रहा है। टाटा ग्रुप के 157 साल के इतिहास में ऐसा कभी देखा नहीं गया। ये मामला इतना गंभीर हो गया है कि अब भारत सरकार ने मध्यस्थता के लिए कदम उठाया है। दो केंद्रीय मंत्री टाटा ग्रुप के लीडर्स से मिलने वाले हैं ताकि टाटा संस (TATA Sons) के अधिकतर हिस्सेदारी के ओनर टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) के अंदर तनाव को शांत किया जा सके। (पढ़े पूरी खबर)
पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलावः Passport New Rule-2026: केंद्र की मोदी सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Ministry of External Affairs) के मुताबिक सरकार ने पासपोर्ट नियम-2026 लागू करते हुए बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी और आवेदन फीस में बदलाव किया है। नए नियमों से नाबालिगों के पासपोर्ट की अवधि साफ हो गई है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता 5 साल की होगी। विदेश मंत्रालय के नए नियमों के मुताबिक अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट अब जारी होने की तारीख से 5 साल तक वैध रहेगा। (पढ़े पूरी खबर)
IndiGo Flight Charges: Business Desk – IndiGo Flight Charges : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो से हवाई सफर करने वाले यात्रियों का खर्च बढ़ गया है। एयरलाइन ने टिकट के बेस किराए के अलावा मिलने वाली कई Add-on Services के चार्ज बढ़ा दिए हैं। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चों का किराया, तय सीमा से ज्यादा सामान, बिना किसी बड़े के अकेले सफर करने वाले बच्चों की सहायता सेवा, Priority Check-in और Boarding तथा Travel Certificate जैसी सेवाएं शामिल हैं। नए चार्ज लागू हो चुके हैं। (पढ़े पूरी खबर)
भारत को आंख दिखाने वाले बांग्लादेश में बिजली संकटः Bangladesh Power Crisis: भारत को आंख दिखाने वाला बांग्लादेश इस वक्त भीषण बिजली संकट से जूझ रहा है। बांग्लादेश इस समय 20 साल के सबसे गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है। बांग्लादेश में बिजली संकट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज हो रहा। जबकि कई फैक्ट्रियों पर लटका ताला पड़ा हुआ है। रोजाना घंटों बिजली कटौती (power cuts) हो रही है। (पढ़े पूरी खबर)
Public Sector Banks Merger Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों सरकारी बैंकों के विलय से जुड़ा एक दस्तावेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने 9 सरकारी बैंकों यानी पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSB) को तीन बड़े बैंकों में एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा (SBI, PNB, Bank of Baroda) मिलाने का फैसला किया है। हालांकि अब केंद्र सरकार ने इस दावे को फर्जी बताया है। PIB Fact Check ने इस वायरल दस्तावेज की जांच के बाद इसे फर्जी बताया है। PIB Fact Check के अनुसार यह दस्तावेज वित्त मंत्रालय ने जारी नहीं किया है। (पढ़े पूरी खबर)
नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्तः Supreme court Hearing On NEET Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) की तैयारियों और परीक्षा व्यवस्था पर अहम टिप्पणी की। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वो एनटीए कार्यालय का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान परीक्षा के आयोजन के लिए तैयार किया गया सिस्टम जमीन पर किस तरह काम कर रहा है और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं को देखेंगे। (पढ़े पूरी खबर)
देश में भीषण ऊर्जा संकट : हर वक्त भारत को जंग की गीदड़भबकी देने वाला पाकिस्तान इस वक्त अंधेरे में डूबा हुआ है. तेल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट ने पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है. अब इसका असर बाजारों और शादियों तक पहुंच गया है. इसी कड़ी में सरकार ने इस्लामाबाद में दुकानों, बाजारों और शॉपिंग मॉल को रात 9 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है. मैरिज हॉल और मैरक्वी को रात 10 बजे तक बंद करना होगा. वहीं शादियों और दूसरे समारोहों में सिर्फ एक डिश परोसने की इजाजत होगी. रेस्टोरेंट और कैफे रात 11 बजे तक खुले रहेंगे. (पढ़े पूरी खबर)
नेस्ले का बेबी फूड जांच में फेल: अगर आप अपने बच्चों को नेस्ले का बेबी फूड खिलाते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बेबी फूड बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया आपके बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। जी हां.. इसका खुलासा जांच में हुआ है। छोटे बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्मूला मिल्क जांच में फेल हो गया है। इसके बाद फूड सेफ्टी संस्था खाद्य सुरक्षा नियामक यानी FSSAI ने बेबी फूड बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन प्रोडक्ट को बैन कर दिया है। (पढ़े पूरी खबर)
भारत ने भूटान को 43 जर्सी गाय गिफ्ट कीः India Gifted 43 Jersey Cows To Bhutan: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) 16 से 17 सितंबर तक भूटान दौरे पर रहें। भूटान यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर ने भूटान के विदेश मंत्री लिन्पो डी.एल. धुंगयल के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी आयामों तथा आपसी महत्व के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की समीक्षा की। इस दौरे के दौरान भारत ने भूटान को 43 जर्सी गायें गिफ्ट में दी। यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और तकनीकी सहयोग को मजबूत करता है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



